
इंदौर। विजय नगर थाने के सामने पराठा की दुकान पर विवाद हो गया। नशे में विवाद कर रहे दो युवकों की दुकान के कर्मचारियों ने पिटाई की और गाड़ियां भी फोड़ दी। पुलिस ने कार्रवाई से इनकार किया है। घटना एनआरके बिजनेस पार्क के समीप की है। पराठा की दुकान पर दो युवक शराब के नशे में पहुंचे थे।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
शराबियों ने मुफ्त में पराठे मांगे और दुकान संचालिका के बेटे से अभद्रता दी। कर्मचारियों ने गुस्से में उनकी पिटाई कर दी। पत्थर उठाकर गाड़ी भी फोड़ दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हु, लेकिन पुलिस ने किसी पर कार्रवाई नहीं की। टीआइ सीबी सिंह के मुताबिक, युवक घायल अवस्था में थाने आए थे लेकिन मेडिकल परीक्षण कराए बगैर चले गए।
