को-आपरेटिव सोसायटी पर लगा ताला, इंदौर में तीन हजार लोगों के करोड़ों डूबे
महाराष्ट्र की ज्ञानराधा को-आपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप। ज्यादा ब्याज और पूंजी बढ़ाने का लालच देकर एक संस्था ने शहर में हजारों लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगी दी है।
- महाराष्ट्र की ज्ञानराधा को-आपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप।
- ज्यादा ब्याज और पूंजी बढ़ाने का लालच देकर एक संस्था ने शहर में हजारों लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगी दी है।
- ज्ञानराधा मल्टीस्टेट को-आपरेटिव सोसायटी का दफ्तर रातोंरात बंद कर दिया गया है।
- अनुमान है कि इन लोगों से कम से कम 20 करोड़ रुपये संस्था के पास जमा है।
ज्यादा ब्याज और पूंजी बढ़ाने का लालच देकर एक संस्था ने शहर में हजारों लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगी दी है। ज्ञानराधा मल्टीस्टेट को-आपरेटिव सोसायटी का दफ्तर रातोंरात बंद कर दिया गया है। संस्था में पैसा जमा करने वाले लोगों की संख्या तीन हजार बताई जा रही है। अनुमान है कि इन लोगों से कम से कम 20 करोड़ रुपये संस्था के पास जमा है। जमाकर्ता करीब चार महीने से रुपया वापस मिलने की उम्मीद में संस्था के चक्कर लगा रहे थे। रातोंरात संस्था के खजूरी बाजार स्थित दफ्तर पर ताला लग गया है।
खजूरी बाजार में किताबों की दुकानों और दांत के दवाखाने के पास ज्ञानराधा मल्टीस्टेट को-आपरेटिव सोसायटी का दफ्तर है। इससे बैंक की तरह सेवाएं दी जा रही थीं। सोसायटी कम से कम नौ तरह की जमा योजनाएं पेश कर बेहतर रिटर्न का वादा कर रही थी। इनमें बचत जमा योजना से लेकर फिक्स्ड डिपाजिट, रिकरिंग, डबल बचत से लेकर कन्यादान योजना जैसी योजनाएं शामिल थी।
बैंक से दोगुना ब्याज 13 से 14 प्रतिशत तक ब्याज का लालच देकर सोसायटी पैसे जमा करवाती रही। आम लोगों से लेकर कई धनी व्यापारी तक इसके फेर में पड़ गए। कई लोगों ने एकमुश्त लाखों रुपये जमा किए। सात-आठ दिनों से दफ्तर नहीं खुला तो पीड़ितों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब ठगाए लोग एक-जुट होकर मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं।
अक्टूबर से लौटाना बंद किया
संस्था से ठगाए लोग बता रहे हैं कि अक्टूबर के बाद से तमाम लोगों का रुपया लौटाने में आनाकानी की जा रही थी। बचत खातों या एफडीआर की राशि निकालने के लिए लोग संस्था जा रहे थे तो उन्हें अभी रुपया नहीं होने की बात कहकर बाद में आने के लिए कहा जाने लगा। दिसंबर में रुपया लौटाने का समय स्थानीय दफ्तर पर तैनात लोगों ने दिया।
इस बीच नए लोगों से एफडीआर और जमा राशि ली जाती रही। जनवरी की तारीख देकर फिर से पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। फरवरी में जमाकर्ताओं की घबराहट उस समय बढ़ गई जब पता चला कि महाराष्ट्र के बीड व आसपास के जिलों में इसी संस्था पर लाखों लोगों का पैसा हजम करने का आरोप लगा है। सप्ताह कुछ लोगों संस्था के दफ्तर पहुंचे और हंगामा किया।
इसके बाद से दफ्तर बंद है। सप्ताहभर से ताला भी नहीं खुला। कपड़ा बाजार के कई व्यापारियों के ही एक करोड़ रुपये संस्था में जमा होने की बात कही जा रही है। सैकड़ों खुदरा निवेशकों का रुपया भी यहां जमा है।
दिसंबर में की थी शिकायत
संस्था द्वारा पैसा नहीं देने की शिकायत लेकर मुकेश शर्मा नामक एक खातेदार 21 दिसंबर को सराफा थाना भी पहुंचा था। खातेदार ने लिखित शिकायत की थी कि उसके व उसके पुत्र-पुत्री के नाम से एफडीआर परिपक्व होने के बाद भी संस्था ने रुपया देने से मना कर दिया है। हालांकि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने अब एकजुट होकर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।
पीड़ितों को एक जुट कर रहे परमानंद सोनी के अनुसार गुरुवार को संस्था के बंद शटर के बाहर ही पीड़ितों की बैठक बुलाई है। हमें डर है कि संस्था के स्थानीय कर्ताधर्ता भी मौके का लाभ उठाकर फरार हो सकते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले