हरदा हादसे में घायल कोमल की बोर्ड परीक्षा, मां और नानी के साथ अस्पताल में भर्ती
पहले लगा जांच के लिए पटाखे फोड़ रहे, बाहर आकर देखा तो नजर आई आग और बेटी। यह बात हरदा में पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल बसंतीबाई ने स्वजन को बताई।

- पहले लगा जांच के लिए पटाखे फोड़ रहे, बाहर आकर देखा तो नजर आई आग और बेटी।
- यह बात हरदा में पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल बसंतीबाई ने स्वजन को बताई।
- हादसे के बाद गुलाबबाई के तीन बच्चे जयश्री, आयुषी, मोहित फैक्ट्री में ही काम कर रहे थे।
- अधीक्षक डा. पीएस ठाकुर के मुताबिक सभी मरीजों की हालत पहले से बेहतर है।
मैं रोज की तरह अपने घर में बैठी नातिन को खिला रही थी, तभी अचानक पटाखों की आवाज आने लगी। पहले लगा रोज की तरह जांच के लिए फोड़े जा रहे होंगे, फिर लगातार धमाके सुनाई देने लगे। बाहर जाकर देखा तो आग की बड़ी-बड़ी लपटें नजर आ रही थीं। मेरी बेटी भी फैक्ट्री में काम करने के लिए गई थी। मैं घबरा गई। हमारा घर पूरा हिल रहा था। धमाकों से जमीन फट रही थी। सबसे पहले नातिन को बाहर निकाला। फिर खुद भागी। यह बात हरदा में पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल बसंतीबाई ने स्वजन को बताई। बताया कि हमारा घर 300 फीट की दूरी पर है। हादसे में पूरा घर टूट गया। बेटा और दामाद मुझे लेने आए, लेकिन दूर-दूर तक पटाखे उड़कर आ रहे थे। इससे वे भी घायल हो गए। बाद में पता चला बेटी ठीक है। बसंतीबाई की बेटी मीणा और नातिन कोमल एमवाय अस्पताल में भर्ती हैं। 9 फरवरी को कोमल की दसवीं बोर्ड की परीक्षा है। ऐसे में वह परीक्षा दे पाएगी या नहीं, यह तय नहीं है।
तीन बच्चे थे फैक्ट्री में, भगवान ने ही बचाया
हादसे के बाद गुलाबबाई के तीन बच्चे जयश्री, आयुषी, मोहित फैक्ट्री में ही काम कर रहे थे। तीनों वहां सुतली बम में रस्सी बांधने का काम करते थे। वहां एक हजार बम में रस्सी बांधने पर उन्हें करीब 250 रुपये मिलते थे। गुलाबबाई ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लगी है और कई लोगों की मौत हो चुकी है। मैं समझ ही नहीं की अब क्या करूं। घर में अकेली ही थी।
कई लोगों से अपने बच्चों के बारे में पूछताछ करती रही, लेकिन कोई बता नहीं पा रहा था कि वह किस हालात में है। तभी कहीं से बेटे के भर्ती होने की खबर आई। अभी बेटी आयुषी यहां भर्ती है, वहीं आरोप लगाया कि बेटे मोहित को सिर में चोट आई है, लेकिन उसका इलाज किए बिना ही हरदा के अस्पताल से उसे डिस्चार्ज कर दिया है।
इन लोगों को चल रहा इलाज
अस्पताल में अभी दीपाबाई पत्नी रमेश, बसंती पत्नी रेवाराम, मीना पत्नी भारत, कोमल पुत्री भारत, भरत सिंह, मुकेश पिता देवी सिंह, संगीता पति महेश, आयुषी चौहान, रमा बाई का इलाज जारी है। रमाबाई को फ्रैक्चर हुआ है। अधीक्षक डा. पीएस ठाकुर के मुताबिक सभी मरीजों की हालत पहले से बेहतर है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 16 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 20 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले