
बाइक फिसलने से नाबालिग के दो दोस्त सड़क के नीचे गिर गए थे, जिससे उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी थी। अस्पताल में उपचार चल रहा था नाबालिग का।
इंदौर। भवानी नगर निवासी 16 वर्षीय कार्तिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ गुलावट घूमने गया था। लौटते समय बाइक फिसल से सिर में चोट लगने के कारण कार्तिक का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
हातोद थाने की पुलिस के मुताबिक, घटना कुछ दिनों पूर्व की है। कार्तिक दोस्त सन्नी और चंदन के साथ गया था। बाइक फिसलने से तीनों घायल हो गए थे, लेकिन सन्नी और चंदन के सड़क से नीचे गिरने से ज्यादा चोट नहीं आई थी। कार्तिक के सिर में गंभीर चोट थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
