कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोला है,अब क्यों चूकेंगे
कांग्रेस के वचन पत्र पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल का कटाक्ष, बोले, हकीकत से ध्यान हटाने की निरर्थक कोशिश प्रदेश टुडे संवाददाता, जबलपुर ।
- कांग्रेस के वचन पत्र पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल का कटाक्ष, बोले, हकीकत से ध्यान हटाने की निरर्थक कोशिश
प्रदेश टुडे संवाददाता, जबलपुर । केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने आज कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर जारी किए गए वचन पत्र पर जमकर कटाक्ष किए। केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुये विस्तार से बातचीत की। केन्द्रीय मंत्री ने इस वचन पत्र को झूठ और लालच का पुलिंदा करार देते हुये कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलने वाली पार्टी रही है और अब उससे बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है। श्री पटैल ने अपने बयान पर कहा कि कांग्रेस सदैव ही वचन पत्र प्रस्तुत करती रही है, लेकिन कांग्रेस ने कभी उसे साकार रूप नहीं दिया। इससे उनकी मंशा स्पष्ट हो जाती है कि उन्हें गरीब कल्याण से अधिक स्व-कल्याण की ज्यादा फिक्र है।
-सरकार में आने की छटपटाहट
श्री पटैल ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने वचन पत्र तैयार किया है, उसे देखकर एक बात तो एकदम स्पष्ट हो जाती है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है। जनता का सच्चाई से ध्यान हटाने के लिये जो षडयंत्र और पैंतरेबाजी की जा सकती है, वो सब इस वचन पत्र में समाहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता को बरगलाने का लंबा अनुभव है, लेकिन कांग्रेसियों को अभी भी ये ज्ञात नहीं हो सका है कि अब जनता बदल चुकी है और उनकी रग-रग से वाकिफ हो चुकी है।
-भाजपा से तुलना करना बेमानी
भाजपा सरकार की योजनाएं और उनके क्रियान्वयन से कांग्रेस के इस वचन पत्र की तुलना करना बेमानी होगी। दोनों में उतना ही अंतर है, जितना सत्य और मिथ्या में हैं। भाजपा की सारी योजनाएं जनहित का पर्याय बन चुकी हैं, जबकि कांग्रेस की योजनाएं घोटालों के लिये कुख्यात हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच बढ़ रहे द्वंद्व और रस्साकशी को पटरी पर ला नहीं पा रही है और पूरे प्रदेश के लिये वचन पत्र पेश कर रही है, इससे बड़ा मजाक और क्या हो सकता है। पार्टी के शीर्ष नेता जिस ढंग से आपस में ही वार-पलटवार कर रहे हैं, उसे देखकर इस वचन पत्र का मूल्य क्या है, इसका निर्णय जनता बहुत अच्छे से करेगी।
-भाजपा है गरीब कल्याण का जीवंत उदाहरण
केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल ने कहा कि गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिये जो योजनाएं भाजपा की केन्द्र और सरकार राज्य सरकार ने जमीन पर कार्यान्वित करके दिखायी हैं, वे जनहित का जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भाजपा की प्रत्येक योजना प्रत्येक योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायी जा रही है,जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण का उद्देश्य लेकर आगे बढ़ती है। किसान सम्मान निधि से लेकर लाड़ली बहना योजना तक जितनी भी योजनाएं भाजपा की सरकारों ने लागू की हैं, उनके क्रियांवयन में कहीं कोई अनियमितता नहीं है,लेकिन कांग्रेस की प्रत्येक योजना में घोटाले नजर आ जाते हैं।
-कांग्रेस में अभी और गिरावट आएगी
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर केन्द्रीय मंत्री का तंज पत्रकारों द्वारा पूछे गए ट्वीट से जुड़े सवाल पर केन्द्रीय मंत्री श्री पटैल ने कहा कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह एवं उनके सुपुत्र के कपड़े फाड़े जाने की बात जिस तरह से की है, उससे सब कुछ स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की वास्तविक स्थिति क्या है। श्री पटैल ने कहा कि बाद में, मैंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट उन्होंने पढ़ा कि मन और मेहनत के साथ काम करने वालों का भगवान साथ देते हैं। श्री पटैल ने बताया कि फिर मैंने जवाब देते हुये कहा कि नकली हिंदु कमलनाथ के मुंह से ईश्वर ने सच्चाई बयान करा दी। तब राजा साब(दिग्विजय सिंह) को मन और मेहनत के बेताल सुर पर टिप्पणी की। श्री पटैल ने कहा कि कांग्रेस का पूरी तरह से जनता के सामने पर्दाफाश हो चुका है और चुनाव आते-आते तक कांग्रेस के नेताओं में अभी और गिरावट आएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले