
इंदौर | एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद पुलिस ने थाना परिसर के मंदिर में ही युवक-युवती की शादी करा दी। टीआई राजेश साहू ने बताया कि इलाके से 22 साल की युवती सिमरन 24 साल के युवक जतिन तिवारी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बाद में वे थाने पर आए और कहा कि शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों के परिजन को बुलवाया। वे भी राजी हो गए तो मंगलवार रात थाने के बाहर बने मंदिर में दोनों ने वरमाला पहनकर एक-दूसरे से शादी की।
