
✓आरोपी के कब्जे से चोरी के 04 दो पहिया वाहन बरामद।
इंदौर- शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामो पर मोटरसायकल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज द्वारा संयुक्त कारवाही कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछने पर नाम आरोपी (1). कान्हा पिता जितेन्द्र सामंत नि. रुक्मणी नगर छोटा बांगड़दा इंदौर का होना बताया । आरोपी कान्हा सामंत पूर्व में भी थाना ऐरोड्रम, थाना बाणगंगा से मोबाइल स्नेचिंग,वाहन चोरी के अपराधों में जेल निरुद्ध हो चूका है।
आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा थाना मल्हारगंज, थाना अन्नपूर्णा, थाना राजेंद्र नगर, थाना एमआईजी क्षेत्र से मोटर सायक़ल चोरी कर अन्यत्र बेचने की फिराक मे था कबूल किया है उक्त सभी वाहन चोरी के अपराधो में संबंधित थाने पर फरियादी के द्वारा पहले से ज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कराए गए है अपराध ।
आरोपी के कब्जे से मोटर सायक़ल चोरी की वारदात का मशरूका 04 दो पहिया वाहन बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना थाना मल्हारगंज पुलिस के द्वारा की जा रही है। व अन्य चोरी कि घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
