देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 6 बार पढ़ी गई

01 दर्जन व्यापारियों से करीब ढाई करोड़ से अधिक रूपये की धोखाधडी करने वाली गैंग क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

✓आरोपी गैंग के द्वारा पूछताछ में सूरत, अहमदाबाद, मुंबई के व्यापारियों से धोखाधड़ी करना कबूला । ✓ व्यापारियों से बहुत अधिक मात्रा में कपडा गठान खरीदा, नही किया भुगतान, रातोंरात दुकान बंद कर हुये थे फरार।

Abhishek Raghuvanshi14 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

✓आरोपी गैंग के द्वारा पूछताछ में सूरत, अहमदाबाद, मुंबई के व्यापारियों से धोखाधड़ी करना कबूला ।

✓ व्यापारियों से बहुत अधिक मात्रा में कपडा गठान खरीदा, नही किया भुगतान, रातोंरात दुकान बंद कर हुये थे फरार।

✓साथियों के नाम पर लिया जीएसटी नंबर, खुद को बताते थे फर्म का मालिक।

✓जिन व्यापारियों से ठगी की उन्ही के शहर सूरत में रह रहे थे बेखौफ।

✓आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में धोखाधाई सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध।

इंदौर शहर में धोखाधडी के अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर के द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अपराध शाखा इंदौर पर सूरत के कपडा व्यापारी गर्यादि (1).सिमु इँपेक्स प्रा.लिमिटेड द्वारा डायरेक्टर सुमीर किनरा पता गुजरात ने आवेदक (2).रघुवीर फेब्रिक के शुभम वैध एवं (3)आदित्य सिंथेटिक के आवेदकों के साथ उपस्थित होकर शिकायत आवेदन किया था।

जिसमे फर्म डी.के. ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराईटर एवं वालाजी इंटरप्राईजेज प्रोपराईटर व उनके साथीगण द्वारा सिमु इँपेक्स से क्रमश: 25,64,832 रूपये, 41,33,327 रूपये का कपडा गठान प्राप्त किया एवं उपरोक्त तीनो से कुल करीब 91 लाख रूपये का कपडा गठान प्राप्त कर रातोंरात दुकान खाली करके चले जाने एवं भुगतान नही करके धोखाधडी करने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत जांच के दौरान फर्म डी.के. ट्रेडिंग कंपनी व बालाजी इँटरप्राईजेज के जीएसटी नंबर एवं लिंक खातों की जानकारी प्राप्त कर की गई , दोनो फर्मों के प्रोपराईटरों द्वारा इंदौर शहर मे किराये से ली गई दुकानों के पते पर ही अपने आधार कार्ड के पते अपडेट करा लिये थे एवं उक्त आधार कार्ड का उपयोग कर विभिन्न बैंकों में खोले गये खातों में निवास स्थान का पता इंदौर का ही लेख कराया गया था । संपूर्ण जांच से अनावेदक फर्म डी.के. ट्रेडिंग कंपनी प्रोपराईटर एवं बालाजी इंटरप्राईजेज प्रोपराईटर व उनके साथी के विरुद्ध अपराध धारा 406, 409, 420, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया था ।

अनुसंधान के दौरान तकनीकी जानकारी एवं साक्ष्य संकलित किये जाकर (1).अरविंद पांडे पिता हरिप्रसाद पांडे (व्यवसाय– कपडा व्यवसाय एवं कोचिंग क्लासेस) निवासी- 520 ग्रीन पार्क कालोनी हलधरू थाना कामरेज सूरत गुजरात (2). लक्ष्मीकांत शुक्ला पिता धर्मराज शुक्ला निवासी रघुकुल नगर नवागम, डिन्डोली, वर्तमान पता सत्यम रो हाउस हलधरू सूरत, गुजरात(3). देवीप्रसाद उपाध्याय पिता अवधेश कुमार उपाघ्याय (व्यवसाय –कपडा व्यवसाय फर्म विजय टेक्सटाईल) निवासी बालाजी रेसीडेंसी डिन्डोली थाना डिन्डोली सूरत, (4).चेतन पिता कनक जैन (व्यवसाय- कपडा व्यवसाय) निवासी सीता श्री रेसीडेंसी, एरोड्रम रोड इंदौर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपीगणों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि आरोपी देवी प्रसाद उपाध्याय करीब 20-25 वर्षो से सूरत शहर में रहता है जिसे कपडे की अच्छी जानकारी है, जिसकी कपडा व्यवसाय के दौरान सभी की सूरत मे रहते हुये दोस्ती हुई तब सभी ने मिलकर इंदौर शहर में जीएसटी नंबर लेकर दो दुकान खोलकर कपडा व्यवसाय करने की प्लानिंग की फिर इंदौर आकर फर्म मैसर्स बालाजी इन्टरप्राईजेज दुकान का पता तिलकपथ मेन रोड,इंदौर एवं डी.के.ट्रेडिंग कंपनी दुकान पता इमली बाजार इंदौर पर किराये से दुकान लेकर उसी पते पर अपने आधार कार्ड के पते अपडेट कराये और फिर इसी पते पर जीएसटी नंबर लेकर बैंक खाते खुलवाये, प्रारंभ में व्यापारियों का भरोसा जीतने के लिये समय पर भुगतान किया और जब व्यापारियों का भरोसा बढ गया तब बडी धनराशी करीब 91 लाख रूपये का कपडा गठान प्राप्त कर रातोंरात किराये की दुकानों से सामान लेकर फरार हो गये एवं फरियादी के अलावा 09 अन्य व्यापारियों से भी इसी तरह करोड़ों की ठगी करना समाने आया जिसकी जांच की जा रही है। आरोपीगण का पुलिस रिमांड लेकर बारिकी से पुछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑