
इंदौर के खुड़ैल इलाके में बाइक से घर जा रहे दंपती को शनिवार देर शाम एक क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि पति का उपचार चल रहा है। दोनों देवास से देवगुराड़िया सोयाबीन काटने आए। वहीं देर शाम बाइक से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गए।
खड़ैल पुलिस के मुताबिक हादसे में अनीता देवड़ा (24) की मौत हो गई, जबकि पति सुनील निवासी बावड़ी खेड़ा देवास घायल हुआ है। दोनों बाइक से शनिवार शाम घर जा रही थे। तभी पिवड़ाय के यहां उनके एक कार सवार ओवरटेक करके निकला। तभी सुनील के सामने अचानक से क्रेन आ गई। इस हादसे में क्रेन ने दंपती को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील कच्चे रास्ते पर गिर गया। जबकि अनीता कई दूर तक घसीटते चली गई। मौके पर एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा गया। यहां रात में अनीता ने दम तोड़ दिया। रिश्तेदारों के मुताबिक अनीता और सुनील देवगुराड़िया में खेत पर सोयाबीन काटने आए थे। उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है, जो पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं छोटा भाई और मां व दो बहनें हैं।
