
इंदौर के जेल रोड़ में बदमाशों ने डाॅलर मार्केट से करीब 20 लाख रूपये की कीमत के कई मोबाइल चुरा लिये। बदमाश सिर्फ आधे घंटे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले है। जिसमें दो बदमाश मार्केट में दुकानों के शटर चेक करते हुए दिखाई दे रहे है। उक्त मार्केट जेल रोड़ का सबसे बड़ा मोबाइल बाजार है। जिसमें 100 के करीब दुकानें मोबाइल है।
एमजी रोड़ इलाके के डॉलर मार्केट में शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे के लगभग बदमाशो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मार्केट में घुसने के बाद करीब आधे घंटे में वारदात को अंजाम देते हुए निकल गए। दुकानदार रिंकू ने बताया उनकी बेसमेंट में हेलो मोबाइल के नाम से दुकान है। यहां पर बदमाशो ने उनकी दुकान से करीब 20 लाख रूपये के मोबाइल पर हाथ साफ किया है। उनके मुताबिक पुलिस को दो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए है। जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
सबसे बड़ा मार्केट
डॉलर मार्केट इंदौर के जेल रोड़ का सबसे बड़ा मार्केट है। यहां तीनो मंजिलों में कई मोबाइल की दुकाने संचालित की जाती है। यहां का पूरा मेनजमेंट इलाके के बीजेपी नेता राजकुमार शर्मा के पास रहता है। उन्होंने पूरी बिल्ड़ीग में हाई क्वालिटी के कैमरे भी लगाए हुए है। इलाके में निजी गार्ड भी घूमते है। बावजूद इसके बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
