देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को सौपे दायित्व अधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिये निर्देश।

इंदौर। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक में निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये नियुक्त नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की।

Abhishek Raghuvanshi5 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये व्यापक तैयारियां जारी है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने बैठक में निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये नियुक्त नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। यह बैठक तीन सत्रों में आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण गंभीरता के साथ भारत निर्वाचन आयोग के नियम और निर्देशों के तहत करें। कार्यों में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतीं जाये। नियुक्त किये गये हैं। बैठक में उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे टीम भावना, आपसी समन्वय एवं सामजंस्य के साथ कार्य करें। अपने दायित्वों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों और निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी, रोशन राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। तीन सत्रों में संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्वाचन के दौरान लगने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या, उनके प्रशिक्षण, मतदान दलों को सामग्री वितरण तथा उसकी प्राप्ति, मतदान दलों के परिवहन आदि की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उपयोग किये जाने वाले विभिन्न पोर्टलों, ऑनलाइन व्यवस्था, आईटी प्लान, स्वीप अभियान, कानून व्यवस्था, डाक मतपत्रों की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम प्रबंधन, प्रेक्षक प्रबंधन, शिकायत निवारण एवं हेल्पलाइन सेंटर की व्यवस्था, कम्युनिकेशन प्लान, व्यय लेखा प्रबंधन, आदर्श आचरण संहिता के पालन कराने तथा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन के दौरान उम्मीदवारों तथा राजनैतिक दलों को लगने वाली अनुमतियों और एनओसी देने के लिये एकल खिड़की व्यवस्था की गई है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन लेकर उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जायेगा। अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान खर्च किये जाने वाली राशि के संधारण के लिये व्यय लेखा दल का गठन कर लिया गया हैं। यह दल विधानसभा क्षेत्रवार रहेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिये की सुक्ष्मता के साथ व्यय का आकलन कर अभ्यर्थियों और राजनैतिक दलों के खाते में दर्ज किया जाये। बताया गया कि जिले में निर्वाचन के दौरान मतदान दलों सहित अन्य दलों में 18 हजार 386 अधिकारी/कर्मचारियों की सेवाएं ली जायेंगी। प्रशिक्षण का कार्य विभिन्न चरणों में होल्कर साइंस कॉलेज में होगा। इसके लिये 28 कक्ष तैयार किये जा रहे हैं। आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही उसका पालन शुरू करा दिया जाये। आदर्श आचरण संहिता लागू होने के तुरंत पश्चात संपत्ति विरूपण अधिनियम का भी पालन सुनिश्चित कराया जाये। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्क एवं सजग रहें की आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन नहीं हो। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये आदेश निर्देशों का सुक्ष्मता के साथ अध्ययन करें। इसके आधार पर समय-सीमा में कार्य करें। कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता नहीं बरती जाये। समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने स्वीप अभियान के तहत निर्देश दिये कि इस अभियान को प्रभावी रूप से चलाया जाये। स्वीप अभियान में नवाचार और रचनात्मकता लायें। यह प्रयास करें कि अधिक से अधिक मतदाता मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने दिव्यांगों और 80 वर्ष से उपर के मतदाताओं के घरों के पहुंचकर मतदान कराने की व्यवस्था की समीक्षा भी की।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑