देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

कैलाश विजयवर्गीय ने साबित कर दिया कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है दिवंगत उमेश शर्मा के बेटे को प्रदान किया चेक।

इंदौर।

Abhishek Raghuvanshi5 अक्टूबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर। शहर के हजारों कार्यकर्ताओं की तरह मैं भी कैलाश जी विजयवर्गीय का फैन और प्रशंसक हूं पर हो सकता है कि ये पोस्ट डालने के बाद वो मुझसे नाराज़ हो जाए और ये भी संभव है कि मुझसे बात करना ही बंद कर दें पर उनकी नाराजगी का जोखिम लेते हुए भी मैं ये पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि ये बात ही कुछ ऐसी है।

कैलाश जी ने बिना किसी को बताए, बिना किसी से चर्चा किए दो दिन पहले एक ऐसा काम किया जिसने ये बता दिया कि भाजपा के कार्यकर्ता क्यों उन्हें पसंद करते है और क्यों उनके दीवाने है ? किसी लडके के सिर से असमय पिता का साया हट जाए तो बेटे और पूरे परिवार की क्या हालत होती है ये बात किसी से छुपी नहीं है.

भाजपा के एक प्रदेश के नेता के गुजर जाने के बाद उनका परिवार इसी स्थिति से गुजर रहा था. साल भर से फ्लेट की किश्त बाकी थी और फ्लेट छीन जाने का खतरा मंडरा रहा था। कैलाश जी ने घर के मुखिया की तरह आगे आ कर बिना किसी शोर शराबे के बिना किसी प्रचार के उस परिवार की चिंता हर ली।

दो दिन पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्वर्गीय उमेश जी शर्मा के बेटे को भाई साहब ने बहुत ही विनम्रता से 25 लाख रुपए का चेक अपने छोटे बेटे कल्पेश विजयवर्गीय के हाथ भिजवा दिया। और वीनू से ये भी कहा कि बेटा उमेश भले चला गया पर उसका बड़ा भाई अभी जिंदा है तुम चिंता मत करना। इससे बड़ी बात ये है कि कैलाश जी ने या उनके किसी नजदीकी व्यक्ति ने किसी से इस बात का जिक्र भी नहीं किया इतना ही नहीं उन्होंने उमेश भैय्या के बेटे वीनू को भी किसी से भी इसकी चर्चा नहीं करने को कहा।

कल रात उमेश भैय्या के बेटे ने मुझे ये बात बताई तो मैं अपने आप को रोक नहीं सका। उमेश भैय्या को गए हुए एक साल से कुछ ज्यादा समय हो गया। इस एक साल में भी कई बार कैलाश जी ने वीनू और भाभी की मदद की। हर महीने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से वो हर कदम पर परिवार को संबल देते रहे।

कैलाश जी अपने मित्र, साथी,सहयोगी, अनुयायी, प्रशंसकों और कार्यकर्ताओं का घर के मुखिया की तरह ध्यान रखते है। काकीजी के संस्कारों को जी रहे कैलाश जी भाईसाहब का ये भाव, उनका ये बड़प्पन उनकी ये सोच, उनकी ये उदारता उनको कार्यकर्ताओं के दिल में बैठा देती है।उसके मन में ये विश्वास जगा देती है कि कैलाश जी भाईसाहब के रूप में सुख दुख में उनका ध्यान रखने वाला, उनका ख्याल रखने वाला और उनके पीठ पीछे उनके परिवार की चिंता रखने वाला कोई है। कैलाश जी भाईसाहब की उपस्थिति कार्यकर्ताओं में विश्वास जगाती है, उम्मीद का दिया जलाती है और निराशा का अंधेरा भगाती है।
कैलाश जी इस अपनेपन के लिए मैं आपका आभारी हूं, और आभार भी छोटा सा शब्द है सच पूछिए तो भाजपा के हर कार्यकर्ता की तरफ से कृतज्ञ हूं।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑