
इंदौर। जिले भर में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के स्थानीय निकाय से संपर्क में रहेंगे। आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम किसी भी विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहें। सभी एसडीम SDRF, पुलिस, नगर निगम एवं एमपीईबी के साथ समन्वय स्थापित कर आपदा में तत्काल राहत कार्य शुरू करें। कलेक्टर के निर्देश के बाद नगर निगम के सभी चुनाव अधिकारी हमले के साथ मैदान में है वही होमगार्ड और एसडीआरएफ का हमला भी तैनात है। अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन एवं एडीएम रोशन राय लगातार अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर रहे हैं।
