देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर में आपके क्षेत्र में हो रहा है जलजमाव, तो इस नंबर पर करें फोन, कलेक्टर ने जारी किया संदेश

एक दीवार गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात तक सड़कों पर पानी भराने, दीवार गिरने की सूचना आती रही। इंदौर में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। शहर में हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है।

Abhishek Raghuvanshi16 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

एक दीवार गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात तक सड़कों पर पानी भराने, दीवार गिरने की सूचना आती रही।
इंदौर में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। शहर में हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। नगर निगम ने सड़कों पर जलजमाव से निपटने के लिए कर्मचारियों को सर्तक रहने के लिए कहा है और शिकायत दर्ज कराने के लिए जनता के लिए एक नंबर जारी किया है। इसके साथ ही इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने भी जनता के लिए संदेश जारी किया है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के आला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
भारी बारिश को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के संपर्क में रहेंगे। किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए आप नगर निगम के कंट्रोल रूम के निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते है ।
कंट्रोल रूम
मोबाइल —93295 55202
टेलीफ़ोन— +91 731 253 5555
+0731 4030100

इंदौर कलेक्टर के निर्देश
जैसा कि आप सभी को जानकारी है, कि मौसम विभाग ने इंदौर जिला एवं संभाग में दिनांक 16 एवं 17 को अतिवृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने इस हेतु आपदा प्रबंधन संबंधी सभी तैयारियां की हुई हैं एवं जिला प्रशासन किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने में सक्षम व तत्पर है।

लगातार भारी बारिश से सभी नदी-नाले पूर पर हैं व आज और कल भी अतिवृष्टि संभावित है। अतः आप सभी नागरिकों से भी अनुरोध है कि शनिवार, रविवार वीकेंड के दिनों मे इंदौर के आस-पास के पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें।

नदी, नालों में पूर, अचानक पानी बढ़ना, बाढ़, फिसलन जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ट्रैफ़िक जाम जैसी परिस्थियां भी निर्मित हो सकती हैं। नदी, नालों, रपटों के ऊपर से पानी बहने के दौरान वाहन निकाले जाने की सूचना प्राप्त होने पर दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

कृपया जीवन की अमूल्यता के दृष्टिगत सावधान, सजग व सुरक्षित रहें।

शहर की ज्यादातर सड़कें जलमग्न, चौराहे तालाब बन गए
शुक्रवार को हुई तेज वर्षा ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी। शाम के वक्त शहर की ज्यादातर सड़कें जलमग्न हो गईं। चौराहे तालाब बन गए। निचली बस्तियों में घरों में पानी भर गया। कालोनियों में भी स्थिति खराब रही। कुछ क्षेत्रों में तो घरों में घुटने-घुटने पानी जमा हो गया। लोग परेशान होते रहे। पिपलियाहाना क्षेत्र में एक दीवार गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरने और मकान गिरने की सूचना मिली है। नगर निगम कंट्रोल रूम के मुताबिक, देर रात तक सड़कों पर पानी भराने, दीवार गिरने की सूचना आती रही।

शुक्रवार शाम शहर के आकाश पर ऐसी काली घटा छाई कि वाहन चालकों को हेडलाइट चालू करना पड़ी। निचली बस्तियों में पानी भराने की वजह से लोग परेशान होते रहे। विजय नगर, खजराना, सुपर कारिडोर, बीआरटीएस सहित कई क्षेत्रों में घुटने-घुटने पानी जमा हो गया। श्याम नगर, गौरी नगर, जूना रिसाला, आजाद नगर, मूसाखेड़ी सहित कई इलाकों में घरों में पानी भराने की सूचना मिली है।

यातायात व्यवस्था भी बिगड़ी
वर्षा के कारण यातायात व्यवस्था भी बिगड़ी। कई प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। रामबाग चौराहा, जेल रोड, पलासिया, एमजी रोड, नगर निगम चौराहा, कृष्णपुरा ब्रिज, तिलक पथ, भंवरकुआं चौराहा, खजराना चौराहा, रोबोट चौराहा समेत कई यातायात प्रभावित हुआ। इस दौरान जाम भी लगता रहा। एमजी रोड थाने से राजवाड़ा चौक, नंदलालपुरा चौराहा से पंडरीनाथ चौराहा, खातीपुरा चौराहा से चिमन बाग चौराहा, रीगल से जेल रोड चौराहा तक कई बार जाम लगा रहा। इमली बाजार से राजवाड़ा चौक तक शाम से देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं रहीं। भंवरकुआं, खजराना चौराहा समेत कई जगहों पर निर्माण कार्य और वर्षा की वजह से ज्यादा समस्या हुई।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑