विपक्षी गठबंधन में हर कोई प्रधानमंत्री पद का दावेदार, कैसे एक रहेंगे : कैलाश विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले, जो सनातन को खत्म करने आए, वे खुद खत्म हो गए। सनातन धर्म कल भी था, आज भी है और कल भी रहेगा। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वव्यापी प्रभाव बढ़ा है।
- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बोले, जो सनातन को खत्म करने आए, वे खुद खत्म हो गए। सनातन धर्म कल भी था, आज भी है और कल भी रहेगा।
- मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वव्यापी प्रभाव बढ़ा है।
विपक्ष का हर दल समझ रहा है कि हम अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते।
उस दल में किसी की किसी से नहीं पटती, सब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
विपक्ष का हर दल समझ रहा है कि हम अकेले भाजपा को हरा नहीं सकते। यही वजह है कि वे गठबंधन का रास्ता चुन रहे हैं, लेकिन इस दल में किसी की किसी से नहीं पटती। सब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ऐसे में सब आपस में कैसे जुड़ सकते हैं?यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कही। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विश्वव्यापी प्रभाव बढ़ा है। विपक्षी गठबंधन के नेताओं द्वारा सनातन धर्म को लेकर की जा रही टिप्पणी को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि यह हमें समझना होगा कि 20 तारीख को शरद पवार के घर टिकट तय करने के लिए बैठक होती है। कोई निर्णय नहीं होता, लेकिन दो दिन बाद 22 तारीख को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए।
यह बीमारी की जड़ है। हमें सोचना होगा क्या रामचरित्र मानस या गीता बीमारी है। सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक बयान देना मानसिक बीमारी है। इतिहास गवाह है कि जो सनातन को खत्म करने आए, वे खुद खत्म हो गए। सनातन धर्म कल भी था, आज भी है और कल भी रहेगा। यह विश्व शांति का संदेश देता है, मानवता का संदेश देता है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लगेगा विशाल शिविर, 170 डाक्टर करेंगे उपचार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो और तीन में आयोजित शिविरों की जानकारी देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में 170 डाक्टर सेवाएं देंगे। प्रारंभिक रूप से गंभीर बीमारी के चिह्नित मरीजों की जांच शिविर के माध्यम से विशेषज्ञ डाक्टर करेंगे। जिन मरीजों को आपरेशन की जरूरत है उनका निश्शुल्क आपरेशन किया जाएगा। विजयवर्गीय ने बताया कि शहर के 53 अस्पतालों से एमओयू किया गया है। एक दिन में 10 आपरेशन का लक्ष्य रखा गया है।
जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है़, उनका भी होगा निश्शुल्क आपरेशन और उपचार
विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि सतत जारी रहेगा। इसमें गंभीर मरीजों के सभी तरह के आपरेशन और उपचार पूरी तरह से निश्शुल्क किया जाएगा। 17 सितंबर को जिन मरीजों को आवश्यकता है, उन्हें कान की मशीन, चश्मे, कृत्रिम अंग, व्हील चेयर आदि भी निश्शुल्क दिए जाएंगे। मरीजों के निश्शुल्क उपचार और आपरेशन के लिए शहर के 53 अस्पताल और कंपनियां सामने आई हैं। किसी कंपनी ने दस तो किसी ने 50 आपरेशन कराने की जिम्मेदारी ली है। विजयवर्गीय ने बताया कि यह अभियान सिर्फ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो और तीन तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। हमारा उद्देश्य शहर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश में नंबर वन बनाने का है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले