देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsUttarPradesh
उत्तर प्रदेश 10 बार पढ़ी गई

हापुड वकील लाठीचार्ज प्रकरण में हापुड CO सहित 51 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद मुकद्दमा

जनपद हापुड़ में 29 अगस्त हुए वकील लाठी चार्ज प्रकरण में हाई कोर्ट इलाहाबाद द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए एक आदेश में मामले में वकीलों की F.I.R दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए थे।

Abhishek Raghuvanshi7 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जनपद हापुड़ में 29 अगस्त हुए वकील लाठी चार्ज प्रकरण में हाई कोर्ट इलाहाबाद द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए एक आदेश में मामले में वकीलों की F.I.R दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद हापुड़ पुलिस के खिलाफ वकीलों ने
मुकदमा दर्ज करने के लिए एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा को लिखित शिकायत दी थी। जिस पर प्राप्त निर्देशों के अनुरूप हापुड कोतवाली में 51 पुलिसकर्मियों को नामजद करते हुए 50 से 60 अज्ञात और 20 से 30 सिविल पुलिस कर्मियों के
विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है।

दर्ज मुकद्दमा पुलिस ने सुधीर कुमार राणा एडवोकेट की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

तस्वीरों में खबर12 फोटो

जिसमे उन्होंनेन्हों नेजानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर जनपद हापुड़ में चैनं सी 12 में बैठकर विधि व्यवसाय का कार्य करता है तथा प्रार्थी हापुड बार एसोसिएशन हापुड का एक सम्मानित सदस्य है। दिनांक 29.08.2023 को प्रार्थी हापुड बार एसोसिएशन हापुड के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरिक्षक थाना हापुड कोतवाली जनपद हापुड सतेन्द्र प्रकाश सिंह के दुर्व्यवहार के कारण उसके विरुद्ध तहसील चौपला हापुड पर अधिवक्तागण शान्तिपूर्वक जन-मानस को ध्यान में रखते हुये अपना धरना प्रदर्शन कर रहे थे तथा समय करीब 1:30 बजे दोपहर सभी अधिवक्तागण अपना धरना समाप्त कर अपने- अपने चैम्बरों पर वापस लौट रहे थे तथा कुछ अधिवक्तगण साथी जिनमें प्रार्थी चौ सुधीर कुमार राणा एडवोकेट, चौ योगेन्द्र सिंह सिद्धू एडवोकेट अजीत चौधरी एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष हापुड बार एसोसिएशन हापुड भारत भूषण एड. रवि एड0. विपुल वशिष्ट एड0, मुकेश शर्मा एड0. महराज खान एड. राहुल यादव एड. रामकुमार एड0, गौरव शर्मा एड. मुशाहिद एड बिलाल एड0. चौ नवनीत सहलौत एड आदि तथा प्रशिक्षु एडवोकट- दीपांशू संदीप यादव, नितिन पुनिया, संस्कार सहलौत, सचिन कुमार शर्मा आदि थोड़ा पिछे रह गये थे। जब कचहरी गेट हापुड़ के सामने पहुँचे । तथा अभियुक्तगण जो पुलिस कर्मी है- अतिरिक्त निरिक्षक बलराम सिंह यादव एस आई सुरेन्द्र सिंह, कास्टेबिल राहुल कुमार काo लाखन सिंह, थाना प्रभारी निरिक्षक सतेन्द्र प्रकाश सिंह हाल तैनात थाना हापुड़ नगर थाना प्रभारी निरिक्षक बाबूगढ संजय पाण्डे हाल तैनात थाना बाबूगढ, एस आई हरेन्द्र सिंह का सोनू कुमार, महिला का रजनीश हाल तैनात थाना बाबूग प्रभारी निरिक्षक महिला थाना हापुड श्रीमति प्रतिमा त्यागी, प्रभारी निरिक्षक थाना हापुड देहात दिलिप कुमार बिष्ट हाल तैनात थाना हापुड देहात् हैड का मनोज कुमार हैड का० जगबीर हैड का दिनेश चन्द, का आरिफ समस्त हाल तैनात थाना हापुड देहात, एस आई मौहम्मद आरफीन, हैड का नरेन्द्र शर्मा, हैड का प्रमेन्द्र शर्मा समस्त हाल तैनात थाना पिलखुवा, एस आई महिपाल सिंह, हैड काo मोनू ढाका का शिवा टन्डन, महिला का सोनिया हाल तैनात थाना सिम्भावली जिला हापुड का आकाश कुमार का० मोहन कुमार एस आई सुशील कुमार समस्त हाल तैनात थाना धौलाना, महिला काo शबाना, महिला का रश्मि समस्त हाल तैनात महिला थाना हापुड़ प्रभारी निरिक्षक थाना हाफिजपुर ब्रिजेश कुमार, हैड का इरफान का गौरव महिला का प्रियंका हाल तैनाती थाना हाफिजपुर हैड का अमित कुमार, हैड का प्रशान्त कुमार का कोमल सिंह, हाल तैनात थाना कपूरपुर जिला हापुड़, एस आई सतबीर सिंह, महिला एस आई कविता रानी, महिला एस आई धर्मवती, चौकी प्रभारी कैशव नगर मोदीनगर रोड थाना हापुड़ नगर एसआई संजय कुमार, लैपर्ड एस आई जसवन्त सिंह हाल तैनात चौकी प्रभारी साइलो प्रथम, लैपर्ड एस आई राकेश कुमार हाल तैनात चौकी प्रभारी एस एस वी कालिज हापुड, लैपर्ड एस आई अजीत सिंह हाल तैनात चौकी प्रभारी जदीद पुलिस चौकी, एस आई हरि कुमार हाल तैनात चौकी प्रभारी रेलवे रोड हापुड लैपर्ड एस० आई सुभम चौधरी हाल तैनाती चौकी प्रभारी कोठी गेट हापुड़, लैपर्ड का0 विजय कान्त महिला का० संगीता, महिला का रीना रानी, महिला का प्राची, होमगार्ड शराफत है0का0 अजीत सिंह का रंजीत कुमार व 20-30 सिविल ड्रेस में गुण्डे साथ लेकर 50-60 अहात पुलिसकर्मी जो अपने- अपने हाथों में लाठी- इन्डे लिये हुए थे।तथा सभी ने एक राय होकर प्रार्थी व प्रार्थी के साथी उपरोक्त अधिवक्तागणों को आगे से रोकर जान से मारने की नियत से ताबडतोड लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें सभी अधिवक्तागण खून से लथपथ हो गये। और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े तथा उक्त सभी पुलिस कर्मियों ने अधिवक्तागण के ताबडतोड लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें सभी अधिवक्तागण खून से लथपथ हो गये और बेहोश होकर जमीन पर गिर पडे तथा उक्त सभी पुलिस कर्मियों ने अधिवक्तागण के जमीन पर गिरे हुओ पर भी बर्बरतापूर्वक लाठी बजाते रहे तथा उक्त अधिवक्तागण को मृत समझ कर छोड़ दिया तथा इसके बाद भी पुलिस का क्रूरतापूर्ण कृत्य बन्द नहीं हुआ तथा उसने वकीलों के चैम्बरों में घुस कर भी वकीलों के साथ मारपीट की। जब अधिवक्ताओं ने पुलिस की क्रूरता का विरोध किया

पुलिसकर्मियों ने हमले के दौरान प्रार्थी चौ सुधीर कुमार राणा एडवोकेट के गले से सोने की चैन व हाथ की घडी भी लूट ली व अन्य अधिवक्तगणों के साथ भी लूट की तथा महिला अधिवक्ता मोनिका सिद्धू पर लाठिया बरसाते हुए, बदनियती से हाथ पकड़ करउसके कपडे फाडने का प्रयास किया अभियुक्तगणों ने उक्त कृत्य अंग्रजी पुलिस की भांति किया तथा लाल फीताशाही का परिचय दिया है। प्रार्थी को जब अपनी चोट से थोडा आराम मिला तो वह अपनी रिर्पोट दर्ज कराने थाना हापुड़ नगर पर गया तो वहाँ उपस्थि पुलिस वालों ने प्रार्थी को थाने में अन्दर नहीं जाने दिया तथा धक्के मार कर थाने से यह कहते हुये भगा दिया कि थाना हमारा है और हमारे ही खिलाफ हमारे थाने में रिर्पोट लिखाने आया है। शुक्रकर कि अभी हमने तुम्हें गोली नही मारी है। प्रार्थी डर के कारण वापस आ गया। विवश होकर प्रार्थी श्रीमान जी के समक्ष यह प्रार्थना पत्र प्रेषित कर रहा है। ऐसी स्थिति में उक्त समस्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध प्रार्थी की रिर्पोट दर्ज किया जाना प्रार्थनीय व आवश्यक है क्यों कि थाना प्रभारी निरिक्षक हापुड नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी हापुड प्रार्थी को झूठेझूठेमुकद्दमों में फसा कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे प्रार्थी व प्रार्थी का परिवार काफी भयभीत है। प्रार्थी ने उक्त घटना की लिखित तहरीर दिनांक 02.09.2023 को रजि डाक के माध्यम से श्रीमान एस पी महोदय, हापुड व उच्चाधिकारियों को प्रेषित की थी। माननीय उच्च न्यायायलय के आदेश रिट पि 2099/2023 दिनांक 04.09.2023 के निर्देशानुसार प्रार्थी अपनी रिर्पोट दर्ज कराने थाना हापुड़ नगर आया है।

अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थी की रिर्पोट दर्ज कराकर अभियुक्तगणों के विरूद्ध कठोर से कठोर दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही की जाये आपकी अति कृपा होगी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियतIndia Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 27 दिन पहलेलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंकाUttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 483 दिन पहलेसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइशUttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 607 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 631 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 641 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए  आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 641 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 752 दिन पहले
TimeNewsUttarPradeshUttarPradeshलोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी को करारा झटका, फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में उम्रकैद की सजा 953 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshराम मंदिर, CM योगी, एडीजी को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां 1,025 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshअयोध्या में 22.23 लाख दीप जलाने लाखों लोग आये : किसी ने जाति न पूछी आखिर समाज को जातियों में क्यों बाँटना चाहती है राजनीति 1,072 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshआचार्य प्रमोद कृष्णम कर सकते हैं बड़ा एलान, कांग्रेस नेताओं को बताया था हिंदू विरोधी; प्रियंका के करीबी 1,075 दिन पहलेपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजनUttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,122 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,126 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,126 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,128 दिन पहले
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तारUttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,234 दिन पहलेयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरारIndia Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,288 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,394 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील 1,462 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,546 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयोगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल 1,552 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,627 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयूपी में योगी सरकार की सख्ती, कहा- परिसर से बाहर गई लाउड स्पीकर की आवाज तो खैर नहीं 1,646 दिन पहले
↑