चार लोगों की सड़क हादसे में मौत:सुबह पुलिस पहुंची तो पता चला भाई का शव पड़ा है; प्रॉपर्टी ब्रोकर भी हादसे का शिकार
इंदौर में अलग-अलग थाना इलाकों में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस न सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय अस्पताल भेजा है। इधर पुलिस सभी मामलो में जांच कर रही है।
इंदौर में अलग-अलग थाना इलाकों में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस न सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय अस्पताल भेजा है। इधर पुलिस सभी मामलो में जांच कर रही है। आजाद नगर इलाके में रामबख्श (35) पुत्र जोगेश्वर कनेरिया का शव जयराम तोलकांटे के यहां सोमवार सुबह 6 बजे के लगभग पड़ा मिला। पुलिसकर्मी सुबह शिवदर्शन नगर स्थित रामबख्श के घर पहुंचे तो पता चला कि वह रात भर से घर नहीं पहुंचा। इसके बाद भाई गणेश मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। भाई के मुताबिक वह मजदूरी करता है। परिवार में 12 साल का बेटा और दो बेटियां व पत्नी है। रामबख्श मूल रूप से राजौरा ग्राम का रहने वाला है।
प्रॉपर्टी ब्रोकर की सड़क हादसे में मौत
कनाड़िया इलाके में भी हादसे में घायल हुए एक प्रॉपर्टी ब्रोकर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वसीर (45) पुत्र मुंशी शेख को कनाड़िया ब्रिज के यहां पिछले शनिवार अज्ञात वाहन बाइक से जाते समय टक्कर मार दी। गंभीर हालत में एबुंलेस से वसीर को एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां रविवार को उनकी मौत हो गई। वसीर प्रॉपर्टी ब्रोकर था। परिवार में उसके दो बेटे और पत्नी है। पुलिस के मुताबिक अभी टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी सामने नहीं आई है।
बुजुर्ग सहित एक अन्य ने दम तोड़ा
शिप्रा इलाके में रहने वाले बद्री पुत्र धन्नालाल निवासी राहुल गांधी नगर को डकाचिया में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। देर रात उपचार के दौरान बद्री की मौत हो गई। उन्हें परिचित विजय एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। वहीं 70 साल के महेश पुत्र छोगालाल निवासी बीजलपुर को राजेन्द्र नगर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले