जहर खाकर दोस्त को किया कॉल:तीसरे दोस्त ने कॉल उठाया, अस्पताल लेकर पहुंचा तब तक मौत
इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले एक युवक ने रविवार दोपहर घर के पास जहर खा लिया। उसने जहर खाने के बाद दोस्त को कॉल किया। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। देर शाम यहां युवक ने दम तोड़ दिया।
इंदौर के मल्हारगंज इलाके में रहने वाले एक युवक ने रविवार दोपहर घर के पास जहर खा लिया। उसने जहर खाने के बाद दोस्त को कॉल किया। उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया। देर शाम यहां युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक विनय (23) पुत्र किशोर राठौर निवासी इंद्रानगर को उसका दोस्त दीपक रविवार दोपहर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। दोस्त ने बताया कि विनय ने जहर खाने के बाद अपने कुछ दोस्तों को कॉल किये। दो दोस्तो ने कॉल नहीं उठाया तो तीसरे नंबर पर मुझे कॉल किया और बताया कि उसने जहर खा लिया है।
इसके बाद दीपक ने विनय के भाई अंकुर को कॉल किया ओर जानकारी दी। दोनों मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक अभी परिवार के बयान नहीं हो पाए हैं। विनय कपड़ा मार्केट में शॉप पर काम करता है। परिवार में भाई अंकुर एक बहन और माता-पिता हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे ने किया सुसाइड
एमजी रोड इलाके में रहने वाले रिटायर्ड कॉलेज प्रोफेसर के बेटे ने भी जहर खाकर जान दे दी। देर शाम उसे अस्पताल लेकर आया गया। यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक योगेश (45) पुत्र दतात्रय गड़क निवासी सालवी बाखल को उनके पिता रविवार देर शाम अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनकी मौत हो गई।
योगेश का कुछ सालों पहले पत्नी से तलाक हो गया। जिसके बाद उन्होंने काम करना भी छोड़ दिया। बाद में वह तनाव में रहने लगे। संभवत: इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठा लिया। योगेश के पिता दतात्रय होल्कर कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। एक बेटे राजू की करीब 20 साल पहले इलाके में ही हत्या हो चुकी है। परिवार में तीन बेटियां है। पुलिस के मुताबिक अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में जांच की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले