लारेंस गैंग और खालिस्तानियों ने इंटरनेट मीडिया के जरिए मंगवाए हथियार, 18 पिस्टल हुई थी बरामद
इंदौर में पकड़े गए लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों ने पुलिस पुछताछ में बड़ा खुलासा किया है। इंदौर में सिलसिलेवार चोरी के आरोपी ने इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियारों का आर्डर दिया था।
- इंदौर में पकड़े गए लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों ने पुलिस पुछताछ में बड़ा खुलासा किया है। इंदौर में सिलसिलेवार चोरी के आरोपी ने इंटरनेट मीडिया के जरिए हथियारों का आर्डर दिया था।
- पुलिस की गिरफ्त में लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य
- 15 घरों में चोरियों के बाद पकड़ा गया था आरोपित
- आरोपित ने इंटरनेट मीडिया के जरिए मंगवाए थे हथियार
सिलसिलेवार चोरियों का एक आरोपित राजेंद्र बरनाल इंदौर पुलिस की गिरफ्त में है। राजेंद्र पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य रहा है। उसका संपर्क खालिस्तानी आतंकियों से भी रह चुका है। राजेंद्र उन्हें हथियार सप्लाई करता रहा है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करता था। इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप के माध्यम से आर्डर से लेकर स्वयं हथियार मुहैया करवाता रहा है। यह खुलासा राजेंद्र ने खुद पुलिस के सामने किया है।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों भवानीपुर और लोकमान्य नगर में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सेंधवा से राजेंद्र बरनाला (सिकलीगर) को साथी बादल सिंह, राजेश वर्मा, सिद्धार्थ पोद्दार और बलवंत के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस यह सुनकर चौक गई कि राजेंद्र मामूली चोर नहीं बल्कि गैंगस्टर और आतंकियों का मददगार है। उसको दो साल पूर्व दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। डीसीपी संजीव कुमार यादव ने उससे 18 पिस्टल बरामद की और दावा किया कि राजेंद्र गैंगस्टर व खालिस्तानी आतंकियों का साथी है। उसका संपर्क इंटनेट मीडिया के माध्यम से रहता है। स्पेशल सेल उसकी मानिटरिंग कर रही थी। इसी दौरान राजेंद्र की जानकारी मिली।
15 से ज्यादा घरों में चोरी
पूरी गैंग से डीसीपी राजेश कुमार सिंह और एडीसीपी अभिनय विश्वकर्मा की टीम पूछताछ कर रही है। आरोपित सोमवार तक पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान आरोपितों ने बताया वह अन्नपूर्णा, चंदननगर, राऊ, राजेंद्रनगर और कनाड़िया थाना क्षेत्र में 15 स्थानों पर चोरी कर चुके हैं। कुछ थानों में एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। आरोपित चोरी का सोना-चांदी सेंधवा के सुनारों में सप्लाई करते रहे है। पुलिस अब सुनारों की तलाश कर रही है। आरोपितों से अवैध हथियारों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले