इंदौर में खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार
बड़ी कार्रवाई: सिलसिलेवार चोरियों में इंदौर पुलिस के हाथ लगे, पूछताछ में कई खुलासे। गिरोह का मुखिया है बड़वानी का राजेंद्र, दिल्ली व सेंधवा में भी अंजाम दे चुका है घटनाएं। आरोपित इंदौर में लूट-चोरी और डकैती करने आते थे।
- बड़ी कार्रवाई: सिलसिलेवार चोरियों में इंदौर पुलिस के हाथ लगे, पूछताछ में कई खुलासे। गिरोह का मुखिया है बड़वानी का
- राजेंद्र, दिल्ली व सेंधवा में भी अंजाम दे चुका है घटनाएं।
- आरोपित इंदौर में लूट-चोरी और डकैती करने आते थे।
- बदमाशों ने पिछले दिनों अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी की थी।
- पुलिस ने कार नंबर के आधार पर इन्हें बड़वानी, सेंधवा और दाहोद से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो खालिस्तानी आतंकवादी और गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हैं। आरोपित शहर के अलग-अलग इलाकों में लूट-चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने आए थे। गिरोह का मुखिया राजेंद्र सिकलीगर 18 कट्टे-पिस्टल के साथ दो वर्ष पहले दिल्ली में स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ चुका है। वह सेंधवा और दिल्ली में भी चोरी की वारदातें कर चुका है।
डीसीपी जोन-4 आरके सिंह के मुताबिक, 13 अगस्त को भवानीपुर, मधुबन और लोकमान्य नगर में चोरी हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कड़ियां जोड़ीं और गुरुवार को आरोपितों राजेंद्र सिकलीगर, बंटी, राजू उर्फ राजेश, बलवंत और बादल को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मुखिया बड़वानी का राजेंद्र है। वह सेंधवा, बड़वानी से हथियार खरीद कर पंजाब, हरियाणा, उप्र, दिल्ली में माफिया को सप्लाई करता है। दो वर्ष पूर्व स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने राजेंद्र को 18 पिस्टल और कट्टे के साथ पकड़ा था।
सेंधवा व बड़वानी से हथियार खरीदकर पंजाब, हरियाणा, उप्र, दिल्ली में करता है सप्लाई
पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की सप्लाई करता है। उसके द्वारा बेचे हथियार गायक सिद्धू मूसावाला की हत्या के मास्टर माइंड लारेंस विश्नोई भी उपयोग करता है। राजेंद्र इन अपराधियों से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संपर्क करता है।
फर्जी नंबर की कार से आए थे, फास्टैग से पकड़े गए बदमाश
एडीसीपी जोन-4 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, आरोपित वारदात के लिए उज्जैन पासिंग कार लेकर आए थे। फुटेज के आधार पर छानबीन की तो उसका नंबर फर्जी निकला। पुलिस ने फुटेज से कड़ियां जोड़ी और टोलनाकों के सीसीटीवी फुटेज निकाले। कार पर फास्टैग लगा हुआ था। टोल टैक्स से जानकारी निकाली और पुलिसकर्मी फास्टैग से लिंक खाते तक पहुंच गए। खाता तो खंडवा का था लेकिन कार सेंधवा में पाई गई। पुलिस ने सबसे पहले राजेंद्र को ही हिरासत में लिया।
ताला चाबी बनाने की आड़ में सूने घरों की करते रैकी
पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने पूछताछ में बताया उसका साला बलवंत हवा बंगला, इंदौर में रहता है। वह ताला चाबी बनाने की आड़ में दिन में सूने घरों की रैकी करता है। राजेंद्र ताऊ के बेटे बादल व अन्य सदस्यों के साथ वारदात करता है। आरोपितों ने बताया अन्नपूर्णा, राजेंद्र नगर, कनाड़िया थाना क्षेत्र सहित आठ स्थानों पर चोरी कर चुके हैं। चोरी का सोना सेंधवा में सुनार को बेचा जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों से हथियारों के संबंध में पूछताछ चल रही है। यह अंतरराज्यीय गैंग है, जो अलग-अलग राज्यों में वारदात करता है। दिल्ली, सेंधवा में चोरी और हथियार तस्करी के केस मिल चुके हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले