भाजपा नेताओं की शरण में पहुंचे सड़क पर दुकान लगाने वाले
राजवाड़ा क्षेत्र में निगम की कार्रवाई जारी, एक के खिलाफ एफआइआर। भाजपा नगर अध्यक्ष के पास पहुंची वेंडरों की सूची, मिला है आश्वासन।

राजवाड़ा क्षेत्र में निगम की कार्रवाई जारी, एक के खिलाफ एफआइआर। भाजपा नगर अध्यक्ष के पास पहुंची वेंडरों की सूची, मिला है आश्वासन।
नगर निगम ने व्यापारी संगठनों के विरोध के बावजूद लगातार सातवें दिन गुरुवार को भी राजवाड़ा स्मार्ट सिटी क्षेत्र में रिमूवल की कार्रवाई जारी रखी। निगम के अमले ने गोपाल मंदिर, अटाला गली, इमामबाड़ा, खजूरी बाजार और आड़ा बाजार में सड़क पर दुकान लगाने वालों को हटाया। इस दौरान आड़ा बाजार में दुकानों के बाहर रखे पुतले और सामान को भी जब्त किया गया।
वहीं, इस कार्रवाई से बचने के लिए सड़क पर दुकाने लगाने वाले व्यापारी अब भाजपा नेताओं की शरण में पहुंच गए हैं। वे भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे से मिले और कार्रवाई रुकवाने की गुहार लगाई। रणदिवे ने व्यापारियों से सूची लेकर हल निकालने का आश्वासन दिया है।
राजवाड़ा क्षेत्र के 13 व्यापारी संगठनों ने पूरे क्षेत्र में सड़क पर हो रहे कब्जों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उनके विरोध के बावजूद इंदौर नगर निगम ने रिमूवल की कार्रवाई शुरू की। निगम ने तीन-चार दिनों में करीब 8 ट्रक सामान जब्त कर लिया। बुधवार को भी दो ट्रक सामान जब्त किया गया। एक दिन पहले क्षेत्र से कब्जे हटाने का विरोध करते हुए निगम अमले से हाथापाई करने वाले एक व्यक्ति योगेश वाघमारे के खिलाफ नगर निगम की ओर से सराफा थाना में एफआइआर भी दर्ज करवा दी गई। क्षेत्र के व्यापारी संगठनों ने आरोप लगाया कि सड़क पर कब्जा करवाने के बदले फुटपाथ माफिया हफ्ता वसूली कर रहे हैं, जो निगम अमले के साथ मारपीट कर रहे हैं, वे भी पैसा वसूलने वाले लोग हैं।
पशोपेश में भाजपा
बुधवार की रात फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। अब खबर है कि वेंडरों की एक सूची भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के पास पहुंची है। भाजपा नगर अध्यक्ष के रुख के बाद क्षेत्र के वेंडर आश्वस्त है कि कार्रवाई जल्द ही रुक सकती है। दरअसल, वेडरों की ओर से एक सूची भी भाजपा अध्यक्ष के पास पहुंची है। इधर इस खबर के बाद क्षेत्र के व्यापारी संगठन विरोध की तैयारी कर रहे हैं।
उनका कहना है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पहले इसी क्षेत्र से दुकानें हटाई गई थीं। अब यदि कोई भी राजनेता सड़क पर दुकान लगवाने आता है तो व्यापारी इसका विरोध करेंगे। हम टैक्स दे रहे हैं ऐसे में, दुकानों के आगे और सड़कों पर रास्ता रोकती दुकानें नहीं लगने देंगे।
फुटपाथ से हटाए गए कई लोग मुझसे मिले थे। उनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उनका कहना था वे वर्षों से क्षेत्र में दुकान लगा रहे हैं। त्योहार के पहले उनकी आजीविका न छिनी जाए। कहां किस जगह वे दुकान लगाते रहे हैं, मैंने उनसे सूची ली है। अधिकारियों के साथ बैठकर ऐसा रास्ता निकाला जाएगा, जिससे किसी की रोजगार भी प्रभावित न हो और व्यापारियों को भी परेशानी न हो।
- गौरव रणदिवे, नगर अध्यक्ष भाजपा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले