देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

कान के आपरेशन के आधे घंटे बाद दिया इंजेक्शन, बच्चे की हो गई मौत

स्वजन का आरोप- अस्पताल की लापरवाही से गई बच्चे की जान, अस्पताल प्रबंधन ने कहा- आपरेशन में नहीं हुई कोई लापरवाही। 15 साल के पीयूष कश्यप को बचपन से कान बहने की थी समस्या, आपरेशन के लिए एमवायएच लाए थे स्वजन।

Abhishek Raghuvanshi25 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

स्वजन का आरोप- अस्पताल की लापरवाही से गई बच्चे की जान, अस्पताल प्रबंधन ने कहा- आपरेशन में नहीं हुई कोई लापरवाही।

15 साल के पीयूष कश्यप को बचपन से कान बहने की थी समस्या, आपरेशन के लिए एमवायएच लाए थे स्वजन।
स्वजन का कहना- आपरेशन के बाद एक घंटे तक स्वस्थ था पीयूष, हमने उससे काफी देर तक बात भी की थी।
डाक्टरों का कहना- यह एक दुर्भाग्यशाली घटना है। कभी-कभी किसी दवा से मरीज को रिएक्शन हो जाता है।
मालवा मिल क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा में रहने वाले 15 साल के पीयूष पिता मुकेश कश्यप की एमवाय अस्पताल में कान की हड्डी के आपरेशन के बाद वार्ड में उपचार के दौरान मौत हो गई। बचपन से पीयूष का कान बहता था। डाक्टरों को दिखाया तो पता चला कि उसके कान की हड्डी गल गई है। ऐसे मे बच्चे को उसके स्वजन एमवाय अस्पताल में आपरेशन के लिए ले गए थे।
पीयूष आठ दिन से अस्पताल में भर्ती था और गुरुवार सुबह 12 बजे उसके कान की हड्डी का आपेरशन किया गया। मामा पुष्पेन्द्र सुन्हेरे के मुताबिक. आपरेशन के बाद पीयूष को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद हमारी उससे करीब एक घंटे तक बात भी हुई। इसके बाद एक एक नर्स आई और उसे इंजेक्शन लगाया। हमें पता चला है कि आपरेशन के चार से पांच घंटे बाद मरीज को जो इंजेक्शन देना रहता है, नर्स ने उसे आधा घंटे बाद ही दे दिया। इससे पीयूष को अटैक आ गया और हृदयागति बंद होने पर डाक्टर उसे क्रिटिकल आइसीयू यूनिट में ले गए। हृदय पर दबाव दिया गया और डेढ़ से दो घंटे तक वेंटिलेटर पर रखा गया। दो घंटे बाद भी डाक्टरों ने कुछ नहीं बताया। जब हमने हंगामा किया तो बताया कि बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने कहा, नर्स की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है।

अस्पताल प्रबंधन बोला- आपरेशन में नहीं हुई लापरवाही
एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बच्चे के कान का आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। वह एनेस्थिसिया के असर से बाहर भी आ गया था और उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके एक घंटे बाद उसे रूटीन एंटीबायोटिक और पेनकिलर इंजेक्शन दिए गए। कुछ समय बाद उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा। डाक्टरों ने उसे तुरंत आइसीयू में शिफ्ट किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे बचाया नहीं जा सका। आपरेशन में कोई लापरवाही नहीं हुई। कान के आपरेशन से मरीज की जान का कोई खतरा नहीं बनता।

पोस्टमार्टम के पश्चात ही मौत का कारण होगा स्पष्ट
बच्चे के कान का आपरेशन सफल रहा था। यह एक दुर्भाग्यशाली घटना है और बेहद दुर्लभ भी। कभी-कभी किसी दवा से मरीज को रिएक्शन हो जाता है। ऐसा हजारों-लाखों में से किसी एक को होता है। यह दुर्लभ है, लेकिन असंभव नहीं है। विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। -डा. यामिनी गुप्ता, विभागाध्यक्ष नाक कान गला राेग विभाग, एमवाय अस्पताल

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑