‘मैंने तुम्हारी सबसे कीमती चीज तुमसे छीन ली…’ 11 साल के दिव्यांश को मारकर पूजा ने किया था बॉयफ्रेंड को कॉल
नई दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के दिव्यांश उर्फ बिट्टू मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है.
नई दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के दिव्यांश उर्फ बिट्टू मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. कातिल पूजा ने दिव्यांश के पिता यानी अपने बॉयफ्रेंड जितेंद्र को कॉल करके कहा था- “मैंने तुम्हारी सबसे कीमती चीज तुमसे छीन ली..”
करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती पूजा पकड़ी गई थी. 11 साल के दिव्यांश की बीते दिनों गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था.
पूछताछ में आरोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि बेवफाई से नाराज होकर उसने शादीशुदा प्रेमी जितेंद्र के मासूम बेटे की हत्या की. वह मृतक दिव्यांश के पिता जितेंद्र के साथ साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थी. जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक देकर पूजा से शादी का वादा किया था. लेकिन जितेंद्र साल 2022 में पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था.
आर्य समाज मंदिर में की थी शादी
कथित तौर पर, पूजा कुमारी और जितेंद्र ने 17 अक्टूबर, 2019 को आर्य समाज के एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन कोर्ट मैरिज संभव नहीं थी, क्योंकि जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया था.
पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने पूजा कुमारी को आश्वासन दिया था कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद कोर्ट में शादी करेगा. हालांकि, जितेंद्र और पूजा कुमारी एक मकान किराए पर लेकर एक साथ रहने लगे. पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच अक्सर जितेंद्र के तलाक को लेकर झगड़े होते थे.
प्रेमी को सबक सिखाने के लिए बेटे की हत्या
इस बात को लेकर पूजा अपने प्रेमी जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया. वो दिव्यांश को जितेंद्र और खुद के बीच का कांटा मानने लगी थी.
बेड में छिपाई लाश
पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा और जब वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था. मासूम दिव्यांश बेड पर सो रहा था और घर में कोई नहीं था, तभी पूजा ने गला घोंटकर मासूम की जान ले ली और उसी बेड में लाश को छिपाकर भाग गई.
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पूजा की पहचान की. उसके बाद पूजा को ट्रेस करने के लिए नजफगढ़-नागलोई रोड पर रणहौला, निहाल विहार और रिशल गार्डन इलाके के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. तब कहीं जाकर 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले

