देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 1 बार पढ़ी गई

करोड़पति चोर… नेपाल में होटल, यूपी में गेस्ट हाउस, लखनऊ में मकान, दिल्ली में कर चुका 200 चोरियां

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरियां करके करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली. इस चोर ने दिल्ली से लेकर नेपाल तक चोरी के बूते संपत्तियां बनाई थीं.

Abhishek Raghuvanshi16 अगस्त 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरियां करके करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली. इस चोर ने दिल्ली से लेकर नेपाल तक चोरी के बूते संपत्तियां बनाई थीं. इस आरोपी ने दिल्ली में 200 चोरियों को अकेले ही अंजाम दिया था. उसे अलग नामों से नौ बार अरेस्ट किया गया, लेकिन फैमिली की जानकारी नहीं मिली.

पुलिस का कहना है कि सिद्धार्थ नगर में आरोपी ने पत्नी के नाम पर गेस्ट हाउस और खुद के नाम पर नेपाल में होटल खोल रखा था. चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लखनऊ और दिल्ली में अपना मकान बनाया. साल 2001 से 2023 तक 15 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार, माडल टाउन पुलिस ने घर में चोरी के आरोप में एक करोड़पति होटल कारोबारी को पकड़ा है. आरोपी की पहचान मनोज चौबे के तौर पर हुई है. वह करीब 25 साल से परिवार से छिपकर दोहरी जिंदगी जी रहा था. आरोपी ने अकेले करीब 200 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

यूपी के सिद्धार्थनगर में रहता था आरोपी का परिवार, बाद में चला गया नेपाल

पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय मनोज चौबे का परिवार नेपाल से सटे यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले में रहता था, लेकिन बाद में वे नेपाल में बस गए. मनोज साल 1997 में दिल्ली आया और कीर्ति नगर थाने में कैंटीन चलाने लगा. उसने कैंटीन में चोरी की और पकड़ा गया, उसे  जेल भेज दिया गया. जेल से छूटने के बाद वह घरों को निशाना बनाने लगा. बड़ी रकम हाथ लगने के बाद वह वापस गांव लौट जाता था.

आरोपी मनोज शुरुआत में किराए के मकान में रहकर चोरी की वारदात करता था. इसके लिए वह पहले इलाके की रेकी करता था, जिसके बाद वह माडल टाउन, रोहिणी, अशोक विहार और पीतमपुरा आदि इलाकों में बंद पड़ी कोठी, मकान और फ्लैट को निशाना बनाता था.

ससुराल में बताया था- दिल्ली में पार्किंग का ठेका लेता हूं

चोरी की रकम से आरोपी मनोज ने नेपाल में होटल बनाया. इस दौरान उसने यूपी के सिंचाई विभाग में कार्यरत अफसर की बेटी से शादी की. उसने ससुराल में बताया था कि वह दिल्ली में पार्किंग का ठेका लेता है. इसलिए उसे कभी-कभी साल में छह से आठ माह दिल्ली में रहना पड़ता है.

सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ़ कस्बे में उसने पत्नी के नाम से गेस्ट हाउस बनवाया. मनोज ने इसी कस्बे में अपनी जमीन एक अस्पताल को लीज पर दी थी, जिसके एवज में उसे दो लाख रुपये प्रतिमाह किराया मिलता था.

लाखों का किराया आने के बाद भी चोरी करने दिल्ली आता रहता था मनोज

आरोपी मनोज ने परिवार के लिए लखनऊ में मकान बनवाया. करोड़ों की संपत्ति और लाखों का किराया आने के बाद भी वह दिल्ली में चोरी करने के लिए आता रहता था. चोरी की एक वारदात में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.

पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मनोज का चेहरा दिख गया. इसके बाद एक जगह स्कूटी से घूमता दिखाई दिया. पुलिस ने जब स्कूटी के नंबर की जांच की तो पता चला कि स्कूटी किसी विनोद थापा ने खरीदी है.

दरअसल, मनोज ने नेपाली मूल की युवती सपना से शादी की थी. उसे चोरी छिपे दिल्ली में रखे हुए था. सपना का भाई विनोद भी यहां रहता है. विनोद ने पुलिस को बताया कि स्कूटी उसके जीजा लेकर घूमते हैं. इसके बाद दस जुलाई को पुलिस ने आरोपी मनोज को दबोच लिया.

चोरी की रकम को पहले ठिकाने लगा देता था मनोज

मनोज पर चोरी के 15 मुकदमे दर्ज हैं. वह नौ बार गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन हर बार वह अपनी पहचान राजू के तौर पर बताता था, जिसके चलते परिजनों को उसके इस कारनामे का पता नहीं चला. मनोज इतने शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देता था कि पुलिस को सबूत और रिकवरी दोनों ही हाथ नहीं लगते थे.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 644 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 652 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 657 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 788 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 789 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 795 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 817 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 818 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 826 दिन पहले
↑