
झांसी: अगर आपका बच्चा रात के समय मोबाइल में व्यस्त रहता है, तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है. झांसी से एक ऐसे दिल दहला देने वाली वारदात आई है, जिसमें पब्जी गेम खेलने के लती बेटे ने अपने माता-पिता की बेरहमी से डंडा मारकर हत्या कर दी.
दरअसल नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछोर इलाके में बेटे ने अपने शिक्षक पिता और मां की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. सुबह के पर 4 से 5 बजे के बीच में हैवान बेटे अंकित ने अपने पिता लक्ष्मी प्रसाद और मां विमला देवी के सिर पर डंडों से कई बार कर दिया. इस कातिलाना हमले में दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
‘गेमिंग डिसऑर्डर’ का शिकार ता अंकित
पेशे से सरकारी शिक्षक और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या होने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मृतक लक्ष्मी प्रसाद का इकलौता बेटा अंकित जिसकी उम्र 28 साल की थी. साल 2018-19 तक बिल्कुल सही था. इस दौरान अंकित रात रात भर पब्जी गेम खेलता था. पब्जी गेम खेल खेल कर अंकित चिड़चिड़ा हो गया था. अंकित के पिता से कोई भी बात करता था, तो अंकित उससे लड़ाई झगड़ा करने लगता था. पिता को कई बार रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने अंकित को कहीं किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी थी लेकिन इकलौते बेटे के मोह में पिता लक्ष्मी प्रसाद ने लोगों की बातों को अक्सर अनसुनी कर देते थे.
कातिल बेटे से पूछताछ जारी
वही इस बाबत एसएसपी राजेश एस का कहना है कि हत्या आरोपी बेटे को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में आरोपी बेटे अंकित ने बताया कि सुबह 4 से 5 बजे का समय होगा इसी दौरान उसने लाठी उठाकर सो रहे माता-पिता के सिर पर कई वार कर दिए. पिता लक्ष्मी प्रसाद की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं विमला की मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई. फिलहाल हत्यारे बेटे अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अंकित से अभी आगे भी पूछताछ करेगी.
माता-पिता से एसएसपी की अपील
पब्जी गेम खेल कर साइको किलर तक का सफर तय करने के बाद आखिरकार अंकित ने अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. रात रात भर अंकित मोबाइल में बिजी रहता था, ऐसे में माता-पिता ने ध्यान नहीं दिया. इसको लेकर एसएसपी राजेश एस ने बच्चों के माता-पिता से अपील की है कि उनके बच्चे अगर रात में मोबाइल खेलते हैं, तो अपने बच्चों पर जरूर गौर करें. बच्चे मोबाइल में क्या खेल रहे हैं, पढ़ रहे हैं या फिर कोई गेम खेल रहे हैं. इस पर जरूर निगरानी रखें. इस दोहरे हत्याकांड के बाद से जिले भर में सनसनी फैली हुई है.

