देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 3 बार पढ़ी गई

INDIA का तोड़ निकालेंगे मोदी, NDA सांसदों के साथ दस दिन के मंथन से निकलेगा जीत का फॉर्मूला

2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गुट दो बैठकें कर चुका है. INDIA नाम तले इस खेमे की तीसरी बैठक भी जल्द होने वाली है.

Abhishek Raghuvanshi31 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गुट दो बैठकें कर चुका है. INDIA नाम तले इस खेमे की तीसरी बैठक भी जल्द होने वाली है. क्षेत्रीय क्षत्रपों को जोड़ कर बनाए गए इस विपक्षी चक्रव्यूह को भेदने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA के रथ को और मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं. इस मुहिम के तहत पीएम मोदी NDA में शामिल 38 दलों के सभी 430 सांसदों से 10 ग्रुप बनाकर मिलने की तैयारी कर रहे हैं. क्षेत्रवार सांसदों संग बैठक की इस नई मुहिम की शुरुआत पीएम मोदी आज यानी सोमवार शाम से ही करने वाले हैं.

सांसदों के साथ होने वाली इन बैठकों की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, बीएल वर्मा, धर्मेंद्र प्रधान और शांतनु ठाकुर को दिया गया है. हर बैठक के दौरान वहां सांसद और प्रधानमंत्री के अलावा कोई न कोई केंद्रीय मंत्री भी रहेगा, जो कि मेजबान की भूमिका निभाएगा. 21 केंद्रीय मंत्रियों को ये जिम्मेदारी दी गई है. हर ग्रुप में 30-35 सांसद रहेंगे.

कब-कब होंगी NDA सांसदों संग बैठकें

क्षेत्रवार सांसदों से मुलाकात की मुहिम के पहले दिन ही पीएम मोदी 83 सांसदों से दो अलग-अलग बैठकों में करेंगे. पहली बैठक सोमवार शाम साढ़े 6 बजे महाराष्ट्र सदन में होगी, जिसमें पश्चिमी यूपी, कानपुर, बृज और बुंदेलखंड के 42 सासंद जुटेंगे.

इस बैठक के बाद सोमवार को ही शाम साढ़े 7 बजे पीएम मोदी इस कार्यक्रम की दूसरी बैठक करेंगे, जिसमें पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के 41 सांसद मौजूद रहेंगे. हर बैठक में केंद्रीय मंत्री को मेजबानी करनी है, तो बताया जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठकों में मेजबान के तौर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रह सकते हैं. संगठन से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इन बैठकों में मौजूद रहेंगे.

इस कार्यक्रम के तहत दूसरी और तीसरी बैठक 2 अगस्त को होंगी, जिसमें पीएम मोदी 96 सांसदों से मिलेंगे. इस दौरान यूपी के गोरखपुर और अवध इलाके, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और कर्नाटक के सांसद मौजूद रहेंगे. 3 अगस्त को पांचवी और छठी बैठक होनी है, जिसमें दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और बिहार के 63 सांसद पीएम मोदी से मिलेंगे. 8 अगस्त को जो बैठकें होंगी उनमें राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के 76 सांसद पीएम मोदी से मिलेंगे.

9 अगस्त को होने वाली बैठकों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के सांसदों समेत कुल 81 सांसद पीएम मोदी से मिलेंगे. इस कार्यक्रम के तहत होने वाली आखिरी बैठक में पीएम मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के 31 सांसदों के साथ बैठक करेंगे.

सांसदों के साथ संवाद से समन्वय का दांव

इन बैठकों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्रीय दलों को साथ लाकर मजबूत होते दिखाई दे रहे विपक्षी खेमे INDIA को क्षेत्रवार स्तर पर घेरने की तैयारी में हैं. इन बैठकों के जरिए पीएम मोदी सिर्फ NDA ही नहीं बल्की सीधे सांसदों से संवाद करते हुए समन्वय बैठा सकेंगे. ताकि सांसद भी बिना किसी चैनल के सीधे प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकेंगे. पीएम मोदी पहली बार क्षेत्रवार सांसदों से मिल रहे हैं. माना जा रहा है कि वो इन मुलाकातों में सांसदों से उनके क्षेत्रों की स्थिति असली जायजा उन्हीं से लेंगे.

सांसदों को टास्क दे सकते हैं पीएम मोदी

सांसदों के साथ सीधे बैठक के इस नए प्रयोग के केंद्र में 2024 के लोकसभा चुनाव ही हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी आम चुनावों की रणनीति पर सांसदों से चर्चा करेंगे. वो सांसदों से उनकी रणनीति समझेंगे और उन्हें अपनी रणनीति समझाएंगें. जानकारों की मानें तो पीएम मोदी की इस बैठक के जरिए तैयारी है कि वो सांसदों को हर हाल में 50 फीसदी वोट सुरक्षित करने का टास्क दे सकते हैं. साथ ही केंद्र की योजनाओं का उनके क्षेत्र में प्रचार और उसके जरिए हो रहे लाभ का भी जायजा लिया जाएगा.

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सांसदों को ये टास्क दिया जा सकता है कि सांसद केंद्रीय योजनाओं के लाभ के बारे में अपने क्षेत्र की जनता को सीधे-सीधे बताएं ताकि क्षेत्रीय दलों की नीतियों को काउंटर किया जा सके. प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली सीधे जनता से जुड़ने की है. वो सांसदों को भी इसी कार्यशैली के जरिए ग्राउंड पर उतर सीधे जनता के बीच जाने का मंत्र भी दे सकते हैं. सांसदों के साथ बैठकों का ये दौर पीएम मोदी की उस विशाल रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए वो विपक्ष की मजबूत होती क्षेत्रीय ताकत को माइक्रो लेवल पर उतर क्षेत्रवार सांसदों की मदद से काउंटर करना चाहते हैं.

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहतDelhiदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, NCR के वकीलों को BS-6 नियम से छूट, कोर्ट स्टाफ को भी राहत 15 दिन पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 26 दिन पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 26 दिन पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 26 दिन पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 26 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 26 दिन पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 29 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 41 दिन पहले
9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 468 दिन पहलेनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपयेDelhiनई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा में युवक के खाते में आए 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 रुपये 476 दिन पहलेनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana)Delhiनई दिल्‍ली । 26/11 मुंबई आतंकी हमले (Mumbai Terrorist Attack) में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा (Tahavvur Hussain Rana) 557 दिन पहलेकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है।Delhiकनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है। 641 दिन पहलेअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाजDelhiअयोध्या के राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का निधन, लंबे समय से थे बीमार, दिल्ली में चल रहा था इलाज 656 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiएक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक 667 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 670 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 679 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली के इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताया क्या है कारण 840 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiतैयार रहिए! दिल्ली-नोएडा में आज से बारिश लौट रही, मौसम विभाग ने तीन दिनों तक जारी किया अलर्ट 841 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi‘छुट्टी लेने का मन था’: पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र 844 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर; हथनी कुंड से छोड़ा गया 53 हजार क्यूसेक पानी 845 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiविकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर को किया गया सील, दिल्ली में MCD की बड़ी कार्रवाई 848 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली: जिस थार के निकलने से टूटा था Rau’s IAS का गेट, उसका चालक गिरफ्तार, अब तक 7 लोग अरेस्ट 849 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 851 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 852 दिन पहले
↑