दिल्ली: 4716 बाढ़ पीड़ित परिवारों में से महज 197 को मिला मुआवजा, नाराज मंत्री आतिशी ने चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट
दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि पर विवाद छिड़ गया है.
दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि पर विवाद छिड़ गया है. दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सवाल उठाते हुए पूछा कि अब तक केवल 197 परिवारों को ही बाढ़ राहत मुआवजा क्यों दिया गया है. आतिशी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को अब तक मुआवजा नहीं मिला. इसे लेकर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है.
आतिशी ने मांगी रिपोर्ट
आतिशी ने मुख्य सचिव से कहा है कि वह शनिवार और रविवार को सभी अधिकारियों को तैनात करें ताकि सोमवार को बाढ़ प्रभावितों को राहत सहायता पहुंचाई जा सके. उन्होंने मुख्य सचिव को सोमवार शाम 6 बजे तक राजस्व मंत्री और सीएम को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया है.
महज 197 परिवारों को मिली मदद
आतिशी ने कहा, ‘कल शाम मैंने प्रधान सचिव राजस्व अश्विनी कुमार और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को दी जाने वाली 10,000 रुपये की अनुग्रह राहत की स्थिति की समीक्षा की. मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि बाढ़ के दौरान राहत शिविरों में रहने वाले 4716 परिवारों में से केवल 197 परिवारों को दिल्ली सरकार की 10,000 रुपये की अनुग्रह राशि वाली राहत मिली है.’
आतिशी ने कहा कि 15 जुलाई को आदेश दिया गया था कि वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति के लिए बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे और जिला प्रशासन की सहायता करेंगे. बाढ़ प्रभावित 6 जिलों में 19 आईएएस और 18 दानिक्स अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
आतिशी ने जताई नाराजगी
आतिशी ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा, ‘इसका मतलब है कि उन्हें प्रतिदिन 7 परिवारों को राहत देनी थी, और वह भी नहीं दी गई है. ऐसी ढिलाई बिल्कुल चौंकाने वाली है. आपके द्वारा तैनात सभी अधिकारी स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन आदि जैसे महत्वपूर्ण विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर हैं. यदि वे आपातकाल और आपदा के समय में ऐसी ढिलाई दिखा रहे हैं, तो मुझे गहरी चिंता है कि अपने विभागों में हर रोज क्या कर रहे होंगे.’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 6 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 9 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 162 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 195 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 432 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 433 दिन पहले