खजराना थाना क्षेत्र के मंडी व्यापारी के अपहरण मामले में पुलिस द्वारा जहां अपहरण किए गए व्यापारी को पुलिस सकुशल इंदौर लेकर आ गई है। वहीं इस घटना में उस्मान नामक एक व्यापारी से फरियादी का लेनदेन था। इसमें फरियादी और अपहरण करने वाले आरोपी के बीच 3 लाख रुपए के लेन-देन की बात सामने आई है।
वहीं अपहरण कर आरोपी इंदौर के व्यापारी को भोपाल के खानू गांव लेकर गए थे, जहां उसे एक कमरे में बंद कर रखा था। सुनसान इलाका होने के कारण अपहरणकर्ता रास्तों पर नजर रखे हुए थे। वर्दी में कुछ पुलिस वालो को देखकर वह पीछे के दरवाजे से भागकर इंदौर की ओर निकले। वहीं पुलिस द्वारा सीहोर टोल नाके के पास इंदौर आ रही गाड़ी में व्यापारी को सकुशल बरामद किया आपको बतां दे रविवार देर रात खजराना थाना क्षेत्र में पत्नी सैय्यद परवीन द्वारा अपने पति इरशाद को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण किए जाने की सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पर कॉलोनी के गार्ड सलाउद्दीन शेख द्वारा कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा अपहरण की जानकारी बताई गई। इस पूरी घटना में अपहरणकर्ता व्यापारी की आई-20 गाड़ी से ही उसे अपहरण करके ले गए थे। पुलिस ने टोल नाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, जहां सीहोर के टोल नाके पर उन्हें गाड़ी देर रात 3:00 बजे के लगभग भोपाल की ओर जाते हुए दिखी। पुलिस द्वारा 4 सदस्य टीम को गठित किया गया था जो कि इस पूरे अपहरण कांड में लगी हुई थी।
