देश का नाम रौशन करने वाले उद्योगपति स्व. श्री एस. पी. हिंदुजा को इंदौर में दी गई भावपूर्ण आदराजंलि
वैश्विक कॉर्पोरेट लीडर होते हुए भी संतों से ज़्यादा विनम्रता थी श्री एस. पी. हिंदुजा में : डॉ. सूरदास महाराज इंदौर।
वैश्विक कॉर्पोरेट लीडर होते हुए भी संतों से ज़्यादा विनम्रता थी श्री एस. पी. हिंदुजा में : डॉ. सूरदास महाराज
इंदौर। साधु होने के बाद भी मुझमें उतना विनीत भाव नहीं है जितना श्री एस.पी. हिंदुजा में वैश्विक कारोबारी लीडर होने के बावजूद था. उन्होंने पूरे विश्व में सनातन धर्म के संरक्षण और प्रसार के लिए करोड़ों रुपयों का दान विनम्र भाव से सहज ही दिया।उन्होंने अपना मैक्सिमम सनातन धर्म के लिए दिया.
यह बात मुंबई के खारघर इस्कॉन मंदिर के प्रमुख श्री डॉ. सूरदास जी महाराज ने हाल ही में स्वर्गवासी हुए सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्रीयुत श्रीचंद परमानन्द हिंदुजा के सम्मान में इंदौर में आयोजित आदरांजलि सभा में कही. उन्होंने कहा कि परिवार के साथ ज़मीन पर बैठकर भागवत सुनना, अपने बंगले की सबसे ऊँची मंज़िल पर बने मंदिर में नियमित सपरिवार आरती करना, शास्त्र अध्ययन, ज़रूरतमंदों की सहायता, सनातन मूल्यों के प्रति पूर्ण समर्पण आदि उनके व्यक्तित्व के विलक्षण गुण थे. उन्होंने अपना अधिकतम सनातन के लिए लगाने के साथ अगली पीढ़ी को भी यह समभाव सिखाया कि ये सब हमारा है और ये सब हमारा नहीं है बल्कि ये सब सबका है. आदरांजलि के आयोजन में देश भर से पधारे विद्वत संतों, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद श्री शंकर लालवानी, अनेक विधायक, विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री घनश्याम वासवानी ने अपने सुप्रसिद्ध मधुर भजनों ने समां बांध दिया।
इंडसइंड फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं समाजसेवी श्री ईश्वर झामनानी ने कहा कि श्री एस.पी. हिंदुजा सिर्फ़ विश्व के सबसे धनी भारतीयों में शामिल होने के कारण ही सम्माननीय नहीं हैं. उनके जीवन की सबसे बड़ी विशेषता सनातन धर्म में वर्णित प्रत्येक सद्गुण को अपनी जीवन शैली में ढ़ालकर आत्मसात करना है. वे वास्तव में भारतीय सनातन संस्कृति के एक अनुकरणीय वैश्विक कीर्ति पुरुष थे. भारतीय संयुक्त परिवार के मूल्य को समर्पित श्री एस.पी. हिंदुजा 38 देशों में फैले कारोबार के बाद भी पारिवारिक संवादहीनता को कभी पनपने का अवसर नहीं दिया। लाखों ज़रूरतमंदों की कई दशकों से मदद कर रहे हिंदुजा परिवार के मुखिया का जीवन परहित और सनातन संस्कृति को समर्पित था. वे अपने सिद्धांतों के प्रति इतने अडिग थे कि उन्होंने एक बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रात्रिभोज के आमंत्रण को भी इसलिए अस्वीकार कर दिया था क्योंकि वे उस किचन का भोजन नहीं खाते थे, जिसमें सामिष भोजन भी पकता हो. मेहमान बनने की बजाय उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री को ही परिवार और मित्रों सहित अपने निवास पर आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया जिसमें प्याज़ और लहसुन तक वर्जित था. सांसद श्री शंकर लालवानी के कहा कि अपने सद्गुणों के कारण हिंदुजा परिवार ने संघर्ष कर शिखर पर अपना स्थान बनाया। इंदौर के इस्कॉन प्रमुख श्री महामनदास जी महाराज जी कुछ उदाहरण देकर बताया कि श्री एस. पी. हिंदुजा सनातन मूल्यों को सर्वोपरि मानते थे. हैदराबाद के इस्कॉन मंदिर के प्रमुख श्री वत्सलदास जी महाराज ने श्री एस. पी. हिंदुजा की निराभिमानता को अनुकरणीय बताया। राष्ट्रकवि श्री सत्यनारायण सत्तन ने श्री हिंदुजा के विनम्र भाव को फलों से लदे वृक्ष के सदृश्य बताया. श्री सत्तन के कहा कि श्री हिंदुजा का अनुकरणीय जीवन उन्हें वन्दनीय बनाता है. वे ऐसे कर्मयोगी थे जो सदा यह प्रयत्न करता है कि अगर कहीं पे स्वर्ग है तो उतार ला ज़मीन पर। प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने श्री एस. पी. हिंदुजा को भारत और अनेक अन्य देशों के बीच सेतु समान बताया। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस मनोहर ममतानी ने कहा कि श्री एस. पी. हिंदुजा की लीगेसी जारी रहेगी तथा नई पीढ़ी उनके मूल्यों का अनुसरण करती रहेगी। संत श्री माधवदास उदासीन जी महाराज, ग्लोबल अलायंस के प्रमुख श्री मनोहर देव, सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजेंद्र मनवानी, देवास कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी इत्यादि ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. कार्यक्रम का गरिमामयी संचालन भोपाल की सुश्री कविता इसरानी ने किया। अंत में सभी के प्रति साधुवाद श्री गुलाब ठाकुर ने ज्ञापित किया।
बॉक्स आइटम
संगीत के सुरों और हुसैन की पेंटिंग श्रृंखला ने आदरांजलि में जोड़े आयाम
श्री एस. पी. हिंदुजा के प्रति संगीत के माध्यम से आदरांजलि प्रस्तुत करने मुंबई से पधारे पार्श्व गायक, संगीतकार, ग़ज़ल एवं भजन गायक श्री घनश्याम वासवानी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की अलग ही भावलोक में पहुँचा दिया। उनके भजन इतनी शक्ति हमें देना दाता को आज विश्व भर के गायक गाते हैं. ग़ज़ल सम्राट श्री जगजीत सिंह के प्रिय शिष्य श्री वासवानी ने हे राम, चिट्ठी न कोई सन्देश, जिनके ह्रदय श्रीराम बसे, ये तो सच है कि भगवान है के अलावा अपने लोकप्रिय सिंधी भजनों की भी प्रस्तुति दी. बहुविध संस्कृतिकर्मी आलोक बाजपेयी में श्री एस.पी. हिंदुजा को सच्चा सनातनी बताते हुए बाँसुरी पर ‘वैष्णव जन तो तेणें कहियज” की मधुर प्रस्तुति से संगीतांजलि दी. श्री एस. पी. हिंदुजा ने सभी धर्मों को आदर देने की थीम पर भारत के पिकासो कहे जाने वाले सुप्रसिद्ध चित्रकार श्री एम. एफ. हुसैन के साथ कॉलोबोरेट करते हुए दस पेंटिंग्स की एक श्रृंखला बनवाई थी जो आज विश्व धरोहर बन चुकी है. इस श्रृंखला की प्रतिकृतियों की प्रदर्शनी आयोजन स्थल पर किया गया जिसने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी का सभी दर्शकों ने अवलोकन कर इन पेटिंग्स में श्री एम. एफ. हुसैन की कलागत ऊँचाइयों और श्री एस. पी. हिंदुजा के कॉन्सेप्ट की गहराई की जमकर सराहना की.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले