मौरांवा थाना क्षेत्र के ग्राम स्वयंवर खेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में बीते 7 जून को मारपीट हो गई थी। जिसमें प्रथम पक्ष से चंद्रकली पत्नी सुखराम सिंह एवं परिवारीजन दूसरे पक्ष से बलजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह, पप्पू सिंह पुत्र रंजीत सिंह, पिंकी सिंह पुत्र बलजीत सिंह, अनीता सिंह पुत्री रंजीत सिंह, के बीच मारपीट हो गई थी। जिसको लेकर मौरावां थाना द्वारा दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई थी जिसके बाद प्रथम पक्ष से मोहित और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी प्रकरण में आज 9 तारीख को लखनऊ स्थित विधानसभा के सामने द्वितीय पक्ष ने पुलिसिया कार्यशैली से नाराज होकर परिवार सहित आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसको स्थानी पुलिस कर्मियों द्वारा सकुशल बचा लिया गया। इस संबंध में सीओ पुरवा ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है। लखनऊ में आत्मदाह करने परिवार नहीं गया था, बाकी उनको वहां स्थानीय पुलिस द्वारा अपने पास रोक लिया गया है मामले की जानकारी कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
