श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं आपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को चोरी के जेवरात एवं रुपये तथा दो अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-आज दिनांक 06.06.2023 को उ0नि0 तमीज उद्दीन हमराह उ0नि0 श्री भीमशंकर मिश्र व उ0नि0 श्री शशिकान्त दुबे व हे0का0 श्यामजी शर्मा द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बन्दरहा रेलवे क्रासिंग के पास से प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तगण 1. पंकज उर्फ छोटू पुत्र नन्देश्वर लोधी नि0ग्राम डीहा थाना माखी जिला उन्नाव उम्र 20 वर्ष 2.राहुल लोधी उर्फ पादरी उम्र 20 वर्ष पुत्र शिवप्रसाद उर्फ परसादी उर्फ मुनीम नि0ग्राम डीहा थाना माखी जिला उन्नाव उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से दो पर्स, एक हार, एक मंगलसूत्र, दो पायल, बालों की चिमटी, 06 तोडिया,एक चैन, 06 बिछिया, दो कान के बाला, 4 कतरन पायल व घुंघूरू, एक अंगूठी, एक चैन, एक बेसर, एक लाकेट,एक कील की डण्डी,एक लटकन, एक कमर गुच्छा( सभी संबन्धित मु0अ0सं0 159/23 धारा 457/380/411/413 भादवि थाना दही ) एवं 10500/- रूपये नकद तथा एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए एवं एक अदद नाजायज तमन्चा 12 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा प्लेटिना मोटर साइकिल नं0 UP 35 Y 9858 को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । अभियुक्तगण ने संयुक्त रूप से बताया कि यह गहने हमने राजेश लोधी उर्फ गुलगुले पुत्र स्व0 नन्हकऊ नि0ग्राम डीहा थाना माखी जिला उन्नाव उम्र करीब 35 वर्ष के साथ मिल कर दि0 01/02.06.2023 की रात्रि में जब कुइथर गॉव दो घरों में चोरी किया था जिसमें से काफी गहने व रूपये प्राप्त हुए थे जिसे हम तीनों ने आपस में बांट लिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1.पंकज उर्फ छोटू पुत्र नन्देश्वर लोधी नि0 ग्राम डीहा थाना माखी जिला उन्नाव उम्र 20 वर्ष,
2.राहुल लोधी उर्फ पादरी उम्र 20 वर्ष पुत्र शिवप्रसाद उर्फ परसादी उर्फ मुनीम नि0 ग्राम डीहा थाना माखी जिला उन्नाव उम्र 20 वर्ष
आपराधिक इतिहास अभियुक्त पंकज उपरोक्त –
- मु0अ0सं0 95/23 धारा 279/233/338/504/506 भादवि थाना माखी जनपद उन्नाव
- मु0अ0सं0 159/23 धारा 457/380/411/413 भादवि थाना दही जनपद उन्नाव
- मु0अ0सं0 161/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दही जनपद उन्नाव
- मु0अ0सं0 250/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना माखी जनपद उन्नाव
- मु0अ0सं0 251/21 धारा 457/380/411 भादवि थाना माखी जनपद उन्नाव
- मु0अ0सं0 22/22 धारा 2/3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना आसीवन जनपद उन्नाव
आपराधिक इतिहास राहुल उपरोक्त –
- मु0अ0सं0159/23 धारा 457/380/411/413 भादवि थाना दही जनपद उन्नाव
- मु0अ0सं0 162/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दही जनपद उन्नाव
माल बरामदगी-
दो पर्स, एक हार, एक मंगलसूत्र, दो पायल, बालों की चिमटी, 06 तोडिया,एक चैन, 06 बिछिया, दो कान के बाला, 4 कतरन पायल व घुंघूरू, एक अंगूठी, एक चैन, एक बेसर, एक लाकेट,एक कील की डण्डी,एक लटकन, एक कमर गुच्छा एवं 10500/- रूपये नकद तथा एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए एवं एक अदद नाजायज तमन्चा 12 बोर एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद

