देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsDelhi
दिल्ली 3 बार पढ़ी गई

कब तक पूरा होगा दिल्ली मेट्रो के फेज-4 का काम, कितने होंगे स्टेशन

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के फेज चार में निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम–आरके आश्रम मेट्रो कारिडोर पर मजलिस पार्क से मुकरबा चौक तक चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है।

Abhishek Raghuvanshi5 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के फेज चार में निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम–आरके आश्रम मेट्रो कारिडोर पर मजलिस पार्क से मुकरबा चौक तक चार किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। इस हिस्से पर अब सिर्फ मेट्रो की पटरियां बिछाने व बिजली से संबंधित कार्य बाकी है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि इस नवनिर्मित एलिवेटेड वायाडक्ट पर मेट्रो ट्रेन की पटरियां व ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) लगाने के कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदारों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। इसलिए जल्द ही यह काम भी शुरू हो जाएगा।

डीएमआरसी के अनुसार, मुकरबा चौक से हैदरपुर बादली मोड के बीच भी एलिवेटेड कारिडोर के वायाडक्ट का निर्माण भी काफी हद तक हो चुका है। हैदरपुर बादली मोड के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर एक क्रासिंग का काम बाकी है। इसका निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

28.92 किलोमीटर लंबा होगा जनकपुरी-आरके आश्रम कारिडोर

जनकपुरी-आरके आश्रम कारिडोर 28.92 किलोमीटर लंबा होगा। यह वर्तमान मजेंटा लाइन (बोटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) की विस्तार परियोजना है। इसका 19.52 किमी हिस्सा एलिवेटेड व 9.40 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा।

फेज चार में सबसे पहले जनकपुरी-आरके आश्रम मेट्रो लाइन के एलिवेटेड कारिडोर का ही निर्माण शुरू हुआ था। लेकिन 2020 में कोरोना का संक्रमण शुरू होने पर निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। पेड़ हटाने की स्वीकृति मिलने में देरी से भी निर्माण में देरी हुई।

मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो पाएगा यह कारिडोर

अब मार्च 2026 तक यह कारिडोर बनकर तैयार हो पाएगा। डीएमआरसी का कहना है कि पिछले वर्ष इस कारिडार पर जनकपुरी पश्चिम और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच 2.2 कि.मी. भूमिगत सुरंगों का निर्माण पूरा हुआ था।

इस कारिडोर में होंगे 7 भूमिगत मेट्रो स्टेशन

हैदरपुर बादली मोड से केशोपुर के बीच एलिवेटेड कारिडोर का काम भी तेज गति से चल रहा है। दो जून को इस कारिडोर पर डेरावल नगर से पुलबंगश के बीच तीन किलोमीटर लंबी सुरंग खुदाई का काम शुरू हुआ है। इस कारिडोर में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कारिडोर पर 15 एलिवेटेड व सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 660 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 829 दिन पहले
↑