घर पहुंचकर भी पत्नी से नहीं मिल सके मनीष सिसोदिया, अस्पताल में भर्ती हुईं सीमा
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी से मिलने अपने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कल उन्हें अपनी बीमार पत्नी से सुबह 10 बजे से आज शाम 5 बजे तक मिलने की अनुमति दी थी।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी से मिलने अपने दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कल उन्हें अपनी बीमार पत्नी से सुबह 10 बजे से आज शाम 5 बजे तक मिलने की अनुमति दी थी।
हालांकि अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि मनीष सिसोदिया घर पहुंचकर भी पत्नी से नहीं मिल सके क्योंकि उनके पहुंचने से पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते सीमा सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इन शर्तों पर मिली पत्नी से मिलने की इजाजत
हालांकि, अदालत ने इस छूट के साथ ही कुछ शर्तें भी रखी हैं जिनका पालन मनीष सिसोदिया को करना होगा। अदालत ने कहा है कि इस दौरान सिसोदिया मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे। मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल भी नहीं करेंगे।
सिसोदिया की कानूनी टीम ने भी उनकी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका दायर की। अंतरिम जमानत छह सप्ताह की जमानत देने के लिए अदालत के निर्देश की मांग कर रही है।
परिवार के अलावा नहीं मिलेगा कोई और सदस्य
यही नहीं सिसोदिया को अपने परिवार के सदस्यों के अलावा किसी से भी मिलने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि कथित शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा दर्ज केस में सिसोदिया ने 10 दिन के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी सिसोदिया ने अंतरिम जमानत।
ED ने मार्च में जेल से सिसोदिया को किया था गिरफ्तार
ईडी ने 9 मार्च को तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।
सिसोदिया को सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (जीएनसीटीडी) की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में फरवरी के अंत में गिरफ्तार किया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले