COVID-19: शायर राहत इंदौरी ने कोरोना को लेकर कही ऐसी बात, जीत लिया दिल Indore News in Hindi
शायर राहत इंदौरी ने देश में बढ़ते कोरोना के मरीज़ों को लेकर चिंता जताई है प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी ने कोरोना (Corona) पर एक ट्वीट कर करोड़ों दिलों को जीत लिया है.
प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी ने कोरोना (Corona) पर एक ट्वीट कर करोड़ों दिलों को जीत लिया है. उन्होंने लिखा है कि कोरोना के मरीजों को आइसोलेट करने के लिए सरकार उनके मकान का इस्तेमाल कर सकती है.
‘मरीजों को आइसोलेट करने के लिए मेरा मकान हाज़िर है’
देश के सबसे साफ शहर इंदौर के रहवासी प्रख्यात शायर राहत इंदौरी ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘खुदा ना करे, मुल्क में #COVID-19 के मरीज़ों की तादाद ज़्यादा हो, लेकिन अगर हो जाए और इंदौर में मरीज़ों को आइसोलेट करने के लिए अलग कमरों की ज़रूरत हो, तो मेरा मकान हाज़िर है. रब हम सबकी इस वबा से हिफाज़त करे.’ उन्होंने अपने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग किया है.
खुदा ना करे, मुल्क में #COVIDー19 के मरीज़ों की तादाद ज़्यादा हो…लेकिन अगर हो जाए….और इंदौर में मरीज़ों को #isolate करने के लिए अलग कमरों की ज़रूरत हो, तो मेरा मकान हाज़िर है… ?@ChouhanShivraj@narendramodi
रब हम सबकी इस वबा से हिफाज़त करे….#StayAtHomeSaveLives— Dr. Rahat Indori (@rahatindori) March 24, 2020
राहत इंदौरी कर रहे लोगों की हौसला अफजाई
देशभर में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 600 के ऊपर पहुंच गई है, वहीं मध्य प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हो गई है जिसमें से 1 की मौत भी बुधवार को हो चुकी है. पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया जा चुका है. अपने शहर में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत और उसके बाद लगे कर्फ्यू ने राहत इंदौरी को भी हिलाकर रख दिया. उन्होंने धड़ाधड़ 5 ट्वीट कर लोगों से घरों में रहने की अपील की और गरीबों का ख्याल रखने की बात कही.
उन्होंने कहा कि,
‘घर की दीवारों से हम बतियाएंगे 21 दिन,
शहर में सन्नाटे पर फैलाएंगे 21 दिन.’
शायर राहत इंदौरी ने कोरोना के मरीज़ों के इलाज के लिए अपना मकान देने की पेशकश की है
बाद के ट्वीट्स में उन्होंने लिखा कि,
‘नाविलें, किस्से, कहानी, टीवी, खबरें, सीरियल,
एक एक करके अभी उड़ जाएंगे 21 दिन
लॉन में रखे हुए गमले पे तुम रखना नजर,
फूल बनके रोज खिलते जाएंगे 21 दिन
इम्तिहां है देश और इंसानियत का इम्तिहां,
देखना 2 रोज में कट जाएंगे 21 दिन
अपने में हम इन्हें रखेंगे मेहमां की तरह,
कुछ दिनों में हम से घुल मिल जाएंगे 21 दिन
उन गरीबों का भी रखना हमें पूरा ख्याल
जिनको है ये फिक्र के क्या खाएंगे 21 दिन
ये भी पढ़ें –
COVID 19: भोपाल में दूसरा केस पॉजिटिव, बेटी के बाद पत्रकार पिता को हुआ कोरोना
घर में रहें और एक क्लिक पर मैहर की शारदा देवी के online दर्शन करें
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 25, 2020, 10:38 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 8 घंटे पहले
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 1 दिन पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 4 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 5 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 5 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 11 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 11 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 16 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 18 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 22 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 23 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 23 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 25 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 25 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 25 दिन पहले
