देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 31 बार पढ़ी गई

LockDown: राशन की दुकानों पर लंबी लाइनें, रिटेलर्स ने कैंसिल किये ऑर्डर

प्रतीकात्मक तस्वीर राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा था कि खरीददारी के लिए घबराएं नहीं. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi26 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Lock Down: राशन की दुकानों पर लंबी लाइनें, ऑनलाइन रिटेलर्स ने कैंसिल किये पहले से प्लेस्ड ऑर्डर

प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा था कि खरीददारी के लिए घबराएं नहीं.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश भर में लॉकडाउन के पहले दिन लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कहीं राशन के लिए लंबी लाइनें लगीं तो कहीं  लोगों को इस बात की जानकारी की ही नहीं थी कि किस बात की अनुमति है और किस चीज की नहीं. देश भर में बुधवार को बाजार में लोगों की भीड़ थी क्योंकि उन्होंने महामारी से बचाव के लिए तीन सप्ताह तक घर पर रहने से पहले ही सामान रख लिया. दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में लोगों को स्टोरों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें जाने से मना कर दिया, यहां तक कि आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर कोई अंकुश नहीं लगाने के सरकार के आश्वासन के बावजूद कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. उत्पीड़न का सामना करने वाले कई लोगों ने कहा कि पुलिस को सरकार की सलाह के बारे में पता नहीं था.

बाजार में भीड़ के चलते लोगों ने भी संयम बरता और लाइनों में लग कर सामान खरीदा. केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि सरकार बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की निगरानी कर रही है. उन्होंने लॉकडाउन अवधि के दौरान निर्माताओं और व्यापारियों को मुनाफाखोरी के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ संपर्क में है कि आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है.

राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि खरीददारी के लिए घबराएं नहीं. हालांकि, लोगों ने इस बात पर गौर नहीं किया. गृहमंत्रालय द्वारा जारी किये गये एक आदेश में भी यहीं बातें कही गई थीं.

सोशल डिस्टेंसिंग का लोग ख्याल नहीं रख रहेऑनलाइन रिटेलर्स जैसे कि अमेज़ॅन और बिग बास्केट पहले से किये गये ऑर्डर्स को रद्द कर रहे थे और कहा कि उनके पास नए डिलीवरी स्लॉट उपलब्ध नहीं थे. इसके बाद लोगों ने स्थानीय दुकानोें का रुख किया और सोशल डिस्टेंसिंग का लोग ख्याल नहीं रख रहे थे.

कोलकाता में भीड़ के जमा होने पर पूरी तरह पाबंदी लगने के बावजूद शहर के कुछ हिस्सों में लोग अगले कई दिनों के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए बाजारों की तरफ जाते दिखे. कई जगहों पर लोग अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर के लिए कतारों में भी नजर आए. दिल्ली में मदर डेयरी की कई दुकानों और राशन की स्थानीय दुकानों के बाहर भी लोगों की कतारें देखी गईं.

हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बंद के दौरान जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी और ऐसे में लोगों को अफरा-तफरी में आने की जरूरत नहीं है.

केंद्र सरकार ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है, ताकि बाजार में इसकी पर्याप्त उपलब्धता हो सके. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस के संदिग्ध या पुष्ट मामलों को देख रहे स्वास्थ्यकर्मियों और पुष्ट मरीजों के संपर्क में अति जोखिम वाले लोगों को हाइड्रॉक्सी-क्लोरोक्वीन दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें कोरोना वायरस : नेशनल हाईवेज पर अगले आदेश तक नहीं लिया जाएगा टोल

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 26, 2020, 8:33 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 7 घंटे पहलेटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनIndoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 8 घंटे पहलेनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आरामLifestyleनॉर्थ नॉरफ़ॉक में छिपा हुआ रेड कैबिन: ऑफ-ग्रिड आराम 11 घंटे पहलेApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट कियाTechnologyApple ने Apple Watch Series 12 पर नया एआई फीचर रोल आउट किया 11 घंटे पहलेFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 11 घंटे पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 11 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने रीवा परिसर पुल एवं मार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा 11 घंटे पहलेछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणाMadhyaPradeshछिंदवाड़ा के किसान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्का बाजार विस्तार की घोषणा 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगतिMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने कल्याणकारी निर्णय लिए, भर्ती और नशामुक्ति में प्रगति 1 दिन पहलेएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोकMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने भोपाल में 853 नोटिस जारी, जोखिम भरे निर्माण पर रोक 1 दिन पहलेउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगीMadhyaPradeshउज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित रिसर्च लाइब्रेरी बनेगी 1 दिन पहलेमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आयMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मल्टी क्रापिंग से एक एकड़ पर 10 लाख आय 1 दिन पहलेApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 दिन पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 दिन पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 1 दिन पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 1 दिन पहले
↑