रातभर हुई बारिश से दिल्ली में धंसी सड़क, डीटीसी बस फंसी; हो सकता था बड़ा हादसा
गुरुवार रात भर हुई बारिश से प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंस जाने से डीटीसी की बस फंस गई। साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।
गुरुवार रात भर हुई बारिश से प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंस जाने से डीटीसी की बस फंस गई। साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ। इसके कारण शुक्रवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकली हुई थी। इस कारण से अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए। लगभग चार बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश का यह दौर सात बजे तक जारी रहा।
सफदरजंग में बारिश के साथ 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जबकि पालम में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रफ्तार की हवा के साथ 1.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। रिज में 4.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ हवा चलने की संभावना है। इस कारण से तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तीन अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और पांच अप्रैल आते-आते तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बीते बुधवार को भी शाम को मौसम का मिजाज बदल गया था और कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अनुसार अभी शुक्रवार और शनिवार को भी बदरा बरसेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 91 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले