‘क्या भारत के PM पढ़े-लिखे होने चाहिए?’ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर
दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर्स लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है. इन पोस्टर्स में लिखा है, क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए?
दिल्ली में एक बार फिर पोस्टर्स लगाए गए हैं. इन पोस्टर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है. इन पोस्टर्स में लिखा है, क्या भारत के पीएम पढ़े लिखे होने चाहिए? ये पोस्टर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर और आईटीओ मेट्रो स्टेशन के बाहर लगाए गए हैं.इससे पहले दिल्ली में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर्स लगाए गए थे. इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी.
इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ विवादास्पद पोस्टर लगाए गए थे.पोस्टर्स पर प्रिटिंग प्रेस की डिटेल्स न होने के मामले में कुल 138 एफआईआर दर्ज की गई थीं. इनमें से 36 मामले पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर को लेकर दर्ज किए गए थे. इतना ही नहीं पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया था.
दिल्ली पुलिस ने बताया था, इन पोस्टर्स पर प्रिटिंग प्रेस की डिटेल्स नहीं थी, यह नियमों का उल्लंघन है. इसे लेकर पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले