इन्दौर क्राइम ब्रांच नेनार्को हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए 02 आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने अवैध पिस्टल और 2 किलो अवैध भांग की जब्त की है
दरसल इन्दौर पुलिस द्वारा नशे को लेकर कुछ समय पहले नार्को हेल्पलाइनकी शरुआत की गई है जिसमे पुलिस के पास अभी तक 50 से अधिक शिकायतों पर कार्यवाही की गई है वही क्राइम ब्रांच को नार्को हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध परदेशीपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से भांग की तस्करी कर रहे हैं और अवैध हथियार रखे हुए है सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना परदेशीपुरा पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम राजेश ठाकुर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 02 kg सूखी अवैध भांग मिलीं जिसके संबंध में पूछते कोई संतोषजनक जवाब नही दिया। वही दूसरे साथी सुनील के पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल जब्त की है वही आरोपी राजेश के विरुद्ध 15 मामले और सुनील के विरुद्ध 5 मामले पहले से कई थांनो में दर्ज है
