संयोगितागंज पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा है , जबकि उनके 2 साथी फरार है बदमाश जेल में मिले थे फिर गैंग बना ली प्रेमिका पर खर्च करने के लिए लूटपाट करते थे टीआई तहजीब काजी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम अमर उर्फ ज्ञानी और उसका साथी है अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वह लगातार इलाके में लूटपाट कर रहे थे उनके बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद इन्हें पकड़ा गया है बदमाश जेल में मिले उसके बाद गैंग बना ली सभी नशे के आदी हैं एक बदमाश की गर्लफ्रेंड है उस पर खर्च करने के लिए उसे पैसों की जरूरत पड़ती थी इसी वजह से वह लूटपाट करने लग गया
