देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 3 बार पढ़ी गई

कौन होगा दिल्ली का नया डिप्टी सीएम? अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों को बुधवार को खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो देखेंगे.

Abhishek Raghuvanshi2 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों को बुधवार को खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो देखेंगे. सीबीआई ने 2021-22 की दिल्ली शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में रविवार को मनीष सिसोदिया को अरेस्ट कर लिया था. सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. सिसोदिया के इस्तीफे के बाद से ही संभावित उपमुख्यमंत्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. 

इस बीच जब सीएम केजरीवाल से पूछा गया कि क्या डिप्टी सीएम नियुक्त किया जाएगा, तो इस पर उन्होंने कहा,‘जरूरत पड़ी तो हम देखेंगे.’ दिल्ली सरकार के 33 विभागों में 18 विभाग सिसोदिया के पास थे, जिनमें स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा और गृह विभाग शामिल थे.

केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पूरे देश को दिल्ली के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर गर्व है. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में हो रहे अच्छे कार्यों को रोकने के लिए दोनों को अरेस्ट किया गया है.

AAP के विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक के बाद केजरीवाल ने मीडिया में बीजेपी को चुनौती देने के अंदाज में कहा,‘AAP एक तूफान है. अब हम रुकने वाले नहीं हैं और हमारा समय आ गया है.’

कैलाश और राजकुमार को बांटे गए विभाग

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के मंत्री पद से इस्तीफे के कुछ देर बाद ही अरविंद केजरीवाल ने दोनों के विभागों की जिम्मेदारी राजकुमार आनंद और कैलाश गहलोत को सौंप दी थी. 

जानकारी के मुताबिक AAP ने कैलाश गहलोत को वित्त, योजना, लोक निर्माण विभाग, शक्ति, आवास, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण और जल विभाग की जिम्मेदारी दी है.

वहीं राज कुमार आनंद को शिक्षा, भूमि और भवन, विजिलेंस, सेवाएं, पर्यटन, कला संस्कृति और भाषा, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य और इंडस्ट्रीज विभाग सौंपा गया है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 653 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑