सिसोदिया-जैन की जगह लेंगे आतिशी और सौरभ भारद्वाज:केजरीवाल ने कैबिनेट में शामिल करने के लिए दोनों का नाम LG के पास भेजा
दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह विधायक आतिशी मारलेना और सौरभ भारद्वाज लेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकृति के लिए LG के पास दोनों के नाम भेजे हैं।
दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह विधायक आतिशी मारलेना और सौरभ भारद्वाज लेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वीकृति के लिए LG के पास दोनों के नाम भेजे हैं।
दरअसल, भ्रष्टाचार मामले में रविवार को गिरफ्तार हुए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही उनका इस्तीफा आ गया।तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी सिसोदिया के साथ इस्तीफा दिया।
18 विभाग संभाल रहे थे सिसोदिया, इनमें जैन के 7 मंत्रालय भी शामिल
सिसोदिया को शराब नीति केस में CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, वहीं सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल 30 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री थे। उनके पास कुल 33 में से 18 विभाग थे। वहीं जैन के पास स्वास्थ्य, उद्योग समेत 7 मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। इन्हें बाद में सिसोदिया को सौंप दिया गया था।

इस्तीफे में सिसोदिया ने लिखा- ये आरोप कायर लोगों की साजिश हैं
वहीं, सिसोदिया का रेजिगनेशन लेटर भी सामने आ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा,‘ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि 8 साल ईमानदारी और सच्चाई से काम करने के बावजूद मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं और मेरा ईश्वर जानता है कि मैं बेगुनाह हूं। ये आरोप और कुछ नहीं बल्कि कायर और कमजोर लोगों की साजिश है जो अरविंद केजरीवाल की सच्चाई की राजनीति से डरे हुए हैं।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘इन लोगों का टारगेट मैं नहीं, आप हैं। क्योंकि आज न सिर्फ दिल्ली, बल्कि देशभर के लोग आपको ऐसे नेता के रूप में देख रहे हैं जिसके पास देश के लिए विजन है और जो लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने की क्षमता रखता है। आज आर्थिक संकट, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी परेशानियों से जूझ रहे देश के करोड़ों लोगों की आंखों में अरविंद केजरीवाल उम्मीद का दूसरा नाम बन गए हैं

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले