एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन का बेटा हत्या के मामले में गिरफ्तार:दिल्ली में 3.5 साल की बच्ची पर कार चढ़ाई; अस्पताल ले गया पर बच्ची नहीं बची
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को साढ़े तीन साल की बच्ची पर कार चढ़ाने वाले समर्क मलिक (20) को गिरफ्तार किया। समर्क भारतीय एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन भरत मलिक का बेटा है और एमिटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट है।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को साढ़े तीन साल की बच्ची पर कार चढ़ाने वाले समर्क मलिक (20) को गिरफ्तार किया। समर्क भारतीय एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन भरत मलिक का बेटा है और एमिटी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार और ड्राइवर दोनों उनकी कस्टडी में हैं।
घरों में काम करती है बच्ची की मां
पुलिस को 26 फरवरी को शाम 5.20 बजे RML अस्पताल से सूचना मिली थी कि साढ़े तीन साल की बच्ची का एक्सीडेंट हो गया है और उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मां अर्जन विहार में घरों में काम करती हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने समर्क के खिलाफ IPC की धारा 279/304A के तहत FIR की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।
एक्सीडेंट के बाद बच्ची को अस्पताल लेकर गया समर्क
पुलिस ने ये भी बताया कि समर्क ही घायल बच्ची और उसके पेरेंट्स को लेकर पहले दिल्ली कैंट अस्पताल, DDU अस्पताल और फिर RML अस्पताल लेकर गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले