मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया है एक पीड़ित व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने मिलने वाले को ट्रैक्टर काम के लिए दिया था जब उसने वापस मांगा तो उसे मना कर दिया जिसके बाद पीड़ित नहीं इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां उत्तर प्रदेश से इंदौर अपना ट्रैक्टर लेकर आए नंदकिशोर ने बताएं उसने अपना ट्रैक्टर पप्पू ठाकुर नामक युवक को काम के लिए दिया था जो वह ईट भट्टे का कार्य करता है जब नंदकिशोर ने अपना ट्रैक्टर पप्पू ठाकुर से वापस मांगा तो वह मना करने लगा जिसके बाद नंदकिशोर में इसकी शिकायत बाणगंगा थाने में की नंदकिशोर की शिकायत पर पप्पू ठाकुर के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
