इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां फरियादी के घर से कोई अज्ञात बदमाश द्वारा सोने चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के दिव्य बिहार कॉलोनी की है जहां ताराचंद नामक फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि जब वहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे तभी रात के समय कोई अज्ञात बदमाश द्वारा घर का ताला तोड़ अंदर प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए हैं फरियादी ने थाने पहुंचकर चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है वही बाणगंगा पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है पुलिस का कहना है हम शीघ्र ही बदमाश को गिरफ्तार करेंगे
