देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 19 बार पढ़ी गई

600 CCTV की जांच, पेटीएम नंबर और ई-रिक्शा की पहचान… दिल्ली पुलिस ने ऐसे रेस्क्यू किया किडनैप हुआ बच्चा

दिल्ली (Delhi) के बीएसए अस्पताल से चार महीने के मासूम बच्चे की किडनैपिंग हुई थी. भलस्वा इलाके के जेजे कॉलोनी की रहने वाली महिला ने रोहिणी थाने में बेटे के किडनैप होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Abhishek Raghuvanshi14 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली (Delhi) के बीएसए अस्पताल से चार महीने के मासूम बच्चे की किडनैपिंग हुई थी. भलस्वा इलाके के जेजे कॉलोनी की रहने वाली महिला ने रोहिणी थाने में बेटे के किडनैप होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 6 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने अपहृत बच्चे की तलाश के लिए सर्च टीम तैयार की थी.

जांच के दौरान पुलिस ने 600 सीसीटीवी की फुटेज की जांच की. ई-रिक्शा की पहचान और पेटीएम नंबर की जानकारी लेने के बाद तीन महिलाओं और एक पुरुष आरोपी को इस मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपियों में बच्चा खरीदने वाली महिला और उसकी सगी बहन भी शामिल है.

सीसीटीवी में नजर आया था आरोपी, गोद में था बच्चा

जिले के डीसीपी की बनाई जांच टीम की आगुवाई एसएचओ नॉर्थ (रोहिणी) भूपेश कुमार कर रहे थे. सबसे पहले तो किडनैप हुए बच्चे की तस्वीर आस-पास के सभी जिलों के थानों को भेजी गई. इसके बाद टीम ने अस्पताल सहित आस-पास के इलाकों के 600 सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

अस्पताल के सीसीटीवी में 5 फरवरी को शाम 4.20 मिनट नीली जैकेट और नीली जींस पहना व्यक्ति आता हुआ नजर आया था. अगले दिन 6 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे वही युवक गोद में बच्चे को लेकर जाता दिखाई दिया था. जाते वक्त युवक के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था. 

ई-रिक्शा की हुई पहचान

रोहिणी के सेक्टर 11 में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आरोपी अपहृत मासूम को गोद में लिए नीले रंग के ई-रिक्शा में जाता नजर आया था. ई-रिक्शा के रूट का पता लगाने के लिए आगे के इलाके के सभी सीसीटीवी चेक किए गए. 

ई-रिक्शा जिस कंपनी का था, पुलिस ने उससे संपर्क किया. ई-रिक्शा की पहचान के बाद कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क किया गया. पता चला कि नीले रंग की 200 ई-रिक्शा बेची गई हैं. फिर गहन छानबीन के बाद ई-रिक्शा की पहचान उसके नंबर के आधार पर की गई. इसके चालक का नाम रामेश्वर होने की जानकारी मिली. 

पेटीएम ने खोली पोल, पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने रामेश्वर को पकड़ा और उससे पूछताछ की. उसने बताया कि 6 फरवरी की सुबह लगभग 9.30 बजे रोहिणी के सेक्टर-18 में पार्क के पास एक व्यक्ति को छोड़ा था, जिसके साथ एक छोटा बच्चा था. यात्री ने एक महिला को फोन कर बुलाया था. उन दोनों के पास ई-रिक्शा चालक को भुगतान करने के लिए पैसे भी नहीं थे. महिला ने बबलू नाम के दुकानदार को 100 रुपये पेटीएम किए थे. बाद में दुकानदार ने मुझे 100 रुपये नकद दिए थे. 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने बबलू का पता लगाया. उसके मोबाइल की डिटेल से पेटीएम की डिटेल निकाली. जिस तारीख को पेमेंट हुआ था, उसकी जानकारी ली गई. महिला के मोबाइल नंबर का पता लगाने के लिए पेटीएम से संपर्क किया गया. 

10/11 फरवरी की रात को पेटीएम से महिला के बारे में जानकारी हालिस की गई. जिस महिला के नाम पर वह नंबर था वह समयपुर बादली के संजय कॉलोनी में रहने वाली रानी (बदला हुआ नाम) के निकली.

रानी, रीना, सीमा और आलोक पकड़े गए

पुलिस टीम ने रानी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिली. बाद में सीडीआर के आधार पर उसकी लोकेशन बादली गांव में मौजूद उसके ऑफिस की मिली. पुलिस ने वहां से उसे हिरासत में लिया. पूछताछ ने रानी ने तीन अन्य आरोपी सीमा, रीना (दोनों बदले हुए नाम) और आलोक के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने एक के बाद एक करके तीनों को उठाया. साथ ही उनके पास से अपहृत बच्चे को सही सलामत रेस्क्यू किया. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 13 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 13 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 16 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 98 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 169 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 202 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 439 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 642 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 651 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 664 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 796 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 797 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 798 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 830 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 831 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 832 दिन पहले
↑