
- 2 दिनों में वार्ड 64 में 4 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।
इंदौर :- आकाश कैलाश विजयवर्गीय में अपने विधानसभा में दूसरे दिन विकास यात्रा की शुरूआत इंदौर को लगातार नंबर वन बनाने वाले सहयोगी स्वच्छता कर्मियों के पूजन से की।
प्रकाश नगर में भाजपा के दिवंगत नेता उमेश शर्मा जी के नाम पर बन रहे उद्यान का भूमिपूजन किया। इस मौके पर विधायक विजयवर्गीय ने कहा कि उमेश शर्मा जी भारतीय जनता पार्टी के आदर्श कार्यकर्ता थे इसलिए विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह उद्यान भी आदर्श ही बनना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनता के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी विधायक विजयवर्गीय ने सभी को दिलवाई।
वनश्री गार्डन में ओपन जिम के लोकार्पण कार्यक्रम में जनता द्वारा बताई जल समस्या (बल्क कनेक्शन) के लिए अधिकारियों को त्वरित उपाय करने के निर्देश दिए।
- शिवमोती नगर में जनता के आग्रह पर विधायक निधि से ओपन जिम देने की घोषणा की।
- गजोधर नगर में 40 लाख की लागत से बनी ड्रेनेज लाइन एवम सीमेंट रोड का लोकार्पण किया।
- आनंद नगर में गार्डन के भूमिपूजन में बच्चो के लिए विधायक ने स्वयं ही गार्डन में झूले लगवाने की घोषणा की।
- इसके बाद 1.25 करोड़ की लागत से सुसज्जित हुए नवलखा चौराहे का लोकार्पण किया साथ ही 35 लाख की लागत से बनने वाले फुटओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया।
गौरतलब है की पिछले महीने विधानसभा 3 में विकास महोत्सव में 51 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात के बाद 1 महीने के भीतर ही करोड़ो रुपए के कार्य विधायक विजयवर्गीय ने स्वीकृत करवा लिए।
यात्रा में विधायक विजयवर्गीय के साथ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मनीष मामा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, रहवासी गण,अधिकारी गण उपस्थित थे।

