सात साल की मासूम के हत्यारे को फांसी की सजा, 120 दिनों में कोर्ट ने दिया न्याय, सीएम ने किया फैसले का स्वागत
हत्यारा ले रहा था मानसिक रोग की आड़, 23 गवाहों के बल पर दांव हुआ फेल। सात वर्ष की मासूम की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले सद्दाम को विशेष न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है।
हत्यारा ले रहा था मानसिक रोग की आड़, 23 गवाहों के बल पर दांव हुआ फेल। सात वर्ष की मासूम की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले सद्दाम को विशेष न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। 23 सितंबर को आजाद नगर क्षेत्र में अपने घर के बाहर खेल रही मायरा उर्फ माहेनूर को आरोपित सद्दाम जबरदस्ती उठाकर खुद के घर ले गया था। घर के भीतर चाकुओं के 15 वार कर मासूम की जान ले ली थी। बमुश्किल 120 दिन में कोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी कर सद्दाम को दोषी करार दिया।
कोर्ट ने कहा कि बच्चों के साथ नृशंसता करने वाले ऐसे अपराधी समाज के लिए सदैव खतरा बने रहेंगे। अपराधी को मौत की सजा सुनाई जाती है। हत्यारे ने बचाव में खुद के मानसिक रोगी होने की दलील कोर्ट में पेश की थी। हालांकि, कोर्ट ने परीक्षण में उसे खारिज कर दिया।
23 गवाह भी सद्दाम के खिलाफ कोर्ट के सामने आए। इस फैसले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि इंदौर के आजाद नगर थाना अंतर्गत एक बालिका के विरुद्ध घटित अपराध में माननीय न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं फांसी की दोहरी सजा से बच्ची के परिवार को न्याय मिला है। मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं।
घटना वाले दिन मायरा आजाद नगर वाटर पंप के पास मोहम्मद इस्माइल के घर के बाहर खेल रही थी। उसी वक्त सद्दाम ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और ले जाने लगा। इस्माइल की मकान मालकिन सलमा ने उसे देखा और पीछे दौड़ी। सद्दाम ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई, बच्ची को बचाने के लिए शोर मचाया और दरवाजा खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन हत्यारे ने इसी दौरान मायरा पर वार कर उसकी जान ले ली।
31 जनवरी को सद्दाम को दोषी करार दिया था
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 1 अक्टूबर को चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया था। विशेष न्यायालय ने 23 जनवरी को सुनवाई पूरी कर ली। 31 जनवरी को सद्दाम को दोषी करार दिया। सोमवार को हत्यारे को धारा 302 में मृत्युदंड और धारा 364 में आजीवन कारावास के साथ पाक्सो एक्ट में सात-सात वर्ष के साथ धारा 342 में एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा भी सुनाई। साथ ही 9000 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया।
मानसिक रोगी बनने का नाटक किया
न्यायालय के सामने सद्दाम ने खुद को मानसिक रोगी साबित करने का प्रयास भी किया था। उसके वकील ने इस संबंध में आवेदन दिया था। इसमें कहा गया था कि सद्दाम मानसिक चिकित्सालय में भर्ती रहा है, लेकिन ये दांवपेच न्यायालय में काम नहीं आए। अभियोजन ने कोर्ट को बताया कि मानसिक चिकित्सालय ने पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही सद्दाम को डिस्चार्ज किया था।
11 साल के भाई ने दी गवाही
केस में अभियोजन पक्ष की ओर से मृतक बच्ची के 11 साल के भाई की भी कोर्ट में गवाही करवाई गई। कोर्ट में बच्ची के भाई ने बताया कि जिस वक्त सद्दाम मायरा को उठाकर ले गया, उस वक्त वह उसी के साथ खेल रही थी। उसे जबरदस्ती साथ ले गया। अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक अभिषेक जैन के अनुसार, इस आधार पर कोर्ट के सामने यह तर्क दिया गया कि सद्दाम की मंशा बच्ची के साथ गलत करने की थी, क्योंकि सिर्फ उसे मारना ही होता तो वह सड़क पर ही वार कर देता। कमरे के अंदर वह गलत मंशा से ले गया। बाहर लोगों की भीड़ जमा हुई और शोर मचा तो उसने बच्ची को मार दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 9 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 9 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले