अन्नपूर्णा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति, गांधीनगर में होगा प्रतिष्ठा पूजन
इंदौर शहर में आज 7 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं के होंगे कई आयोजन, पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान। इंदौर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 7 फरवरी को होंगे।
इंदौर शहर में आज 7 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं के होंगे कई आयोजन, पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।
इंदौर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 7 फरवरी को होंगे। इसमें सुबह छत्रीबाग में प्रभातफेरी और सुखदेव नगर में दोपहर को भागवत कथा का आयोजन होगा। इसके साथ ही अन्नपूर्णा मंदिर और सिद्धेश्वरधाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन भी होंगे। साथ ही संगीतमयी सुंदरकांड के पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।
वेंकट रमणा गोविंदा नाम-जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में निकाली जाएगी। इसमें वैष्णवजन शामिल होंगे। इसके बाद आराध्य का शृंगार-पूजन और आरती होगी। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन दिनभर होंगे।
नवनिर्मित अन्नपूर्णा मंदिर अन्नपूर्णा रोड पर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्णाहुति सुबह 11 बजे होगी। इसमें शतचंडी महायज्ञ में विद्वान पंडितों के सान्निध्य में सुबह 9.30 बजे से पूर्णाहुति होगी। यज्ञ नासिक और बनारस से आए विद्वानों के सान्निध्य में हो रहा है। इस दौरान यज्ञ की परिक्रमा और नवनिर्मित मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगेगा।
मां सिद्धेश्वरी धाम एलएन सिटी गांधीनगर में नव निर्मित मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न आयोजन होंगे। सुबह 11 बजे से प्रतिष्ठा पूजन होगा। दोपहर 2 बजे से श्रीमद् भागवत कथा होगी। कथा पं. बालकृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से होगी। सात दिनी कथा में कपिल चरित्र, वामन अवतार, भक्त चरित्र, श्रीराम चरित्र, कृष्ण जन्मोत्सव, रुक्मणी विवाह सहित विभिन्न प्रसंग पर विद्वान वक्ता संबोधित करेंगे। ।
सात दिनी भागवत कथा सुखदेव वाटिका पंचवटी हनुमान मंदिर पर दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। कथा स्थल पर भक्तों की सुविधा के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, रोशनी पेयजल, वाहन पार्किंग आदि के प्रबंध किए गए हैं। भागवताचार्य सर्वेश्वरीदेवी अब तक 200 से अधिक भागवत, शिवपुराण, रामकथा, नर्मदा पुराण एवं मायरे की कथाएं देश के अनेक धर्मस्थलों पर कर चुकी हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 8 घंटे पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 9 घंटे पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 13 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 13 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 24 दिन पहले