
दो बच्चों का पिता शादी का झांसा देकर युवती से कर रहा था दुष्कर्म, बाद में युवक और उसके पिता-भाई ने धमकाया।
इंदौर की शिप्रा थाना पुलिस ने 18 वर्षीय युवती की शिकायत पर एक युवक और उसके भाई-पिता पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने युवती से दोस्ती की और स्वयं को कुंवारा बताकर शारीरिक संबंध बना लिए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद मामला थाने पहुंचा और आरोपितों पर प्रकरण दर्ज हुआ।
पुलिस के मुताबिक, आरोपित फारुख पुत्र मुबारिक पटेल, इकबाल पुत्र मुबारिक पटेल और मुबारिक पुत्र यासिन पटेल निवासी मुंडला हुसैन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता भी आरोपितों के गांव में ही रहती है। उसने पुलिस को बताया कि 10वीं तक पढ़ने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। आरोपित फारुख गैरेज पर काम करता है। उसने स्वयं को कुंवारा बताया और उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोपित ने शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसके शादीशुदा और दो बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली तो युवती ने उसके विरुद्ध शिकायत की। इस पर आरोपित सहित उसके भाई व पिता ने युवती को धमकाया।
