नोटों की गड्डी देख कर्मचारी ने बनाया गिरोह, सुनसान जगह पहुंचते ही व्यापारी को लूटा
क्राइम ब्रांच ने तेल व्यवसायी को लूटने वाले चार आरोपितों को पकड़ा, 15 नवंबर को व्यापारी के साथ की थी लूट। इंदौर में तेल कारोबारी कमलेश शर्मा के साथ हुई दो लाख रुपये की लूट का राजफाश हुआ है।
इंदौर में तेल कारोबारी कमलेश शर्मा के साथ हुई दो लाख रुपये की लूट का राजफाश हुआ है। लूट की साजिश किराना दुकान के कर्मचारी कुलदीप ने की थी। कमलेश दुकान पर कलेक्शन करने आता था और कुलदीप नोटों की गड्डियां देख लेता था। लुटेरों ने राशि का बंटवारा कर लिया था। ज्यादा खर्च करने पर पुलिस को भनक लगी और क्राइम ब्रांच ने चार आरोपितों को पकड़ लिया।
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, 15 नवंबर को स्कीम 78 में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के पास तेल कारोबारी को बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटा था। गुरुवार रात पुलिस ने संजयसिंह संधू निवासी मयूर नगर, कुलदीप निवासी पाटनीपुरा, अशोक यादव निवासी निरंजनपुर और नीतेश उर्फ रितेश बोहरे निवासी खातेगांव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों से 70 हजार रुपये और कमलेश का स्कूटर जब्त किया।
दोस्तों के साथ ऐसे की साजिश
डीसीपी के मुताबिक, गिरोह में शामिल आरोपित कुलदीप मूलत: खरगोन का रहने वाला है और पाटनीपुरा स्थित एक किराना दुकान पर नौकरी करता है। तेल कारोबारी कमलेश शर्मा उक्त दुकान पर रुपये लेने आता था। कुलदीप रोज उसके बैग में नोटों की गड्डियां देखता था। उसे पता चल गया था कि कमलेश लाखों रुपये ले जाता है। उसने यह बात दोस्तों को बताई और लूट की साजिश करने लगे। आरोपितों ने तय किया कि कमलेश को ऐसे स्थान पर लूटा जाएगा, जहां सीसीटीवी कैमरे न हो।
टक्कर मारने के बहाने बातों में उलझाया
15 नवंबर को कमलेश शर्मा जैसे ही पाटनीपुरा से रुपये लेकर निकला, आरोपित उसके पीछे लग गए। स्कीम 78 पहुंचते ही दो युवक आए और कहा कि तुमने टक्कर मार दी है। कमलेश को बातों में उलझाया और दो साथियों को भी बुला लिया। कमलेश के साथ मारपीट की और रुपयों के साथ स्कूटर लेकर फरार हो गए। रुपये निकालने के बाद स्कूटर कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास पर छोड़ दिया।
ज्यादा रुपये खर्च करने पर खुल गई पोल
क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि संजय कुछ दिन से काफी रुपये खर्च कर रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो घटना स्थल की निकली। जिस वक्त पुलिसकर्मी उसे पकड़ने पहुंचे, घर में शादी का माहौल था। बहाने से बाहर बुलाया, लेकिन उसने लूट से स्पष्ट इनकार कर दिया। लोकेशन और फुटेज दिखाते ही वह टूट गया और साथियों के नाम बता दिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreस्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल 4 घंटे पहले
Indoreजनसुनवाई सम्पन्न – 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 10 घंटे पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 3 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 4 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 4 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 5 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 10 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 15 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 17 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 21 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 22 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 24 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 24 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 24 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 24 दिन पहले